Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज शुक्रवार 6 सितंबर का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya
Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज 6 सितंबर को ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक और सुखद रहेगा. चंद्रमा का गोचर आज कन्या राशि से तुला राशि में होगा. इस दौरान चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि का फायदा इन राशियों को मिलेगा. चंद्रमा हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र से संचार करेंगे और चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे.
ऐसे में आज गुरु की शुभ दृष्टि कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र पर होने से आज का दिन कन्या, तुला और कुंभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। लेकिन मेष राशि के जातकों को आज जल्दबाजी से बचना होगा।
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा –
मेष (Aries):
मेष राशि के जातकों को आज कोई भी नया काम भगवान गणेशजी का नाम लेकर शुरू करना चाहिए तभी आपको काम में सफलता मिलेगी. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और न तो कोई भी काम जल्दबाजी में करें नहीं तो लाभ की बजाय हो जाएगा नुकसान. आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको बहुत ही समझदारी से चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है. किसी से रुपये पैसों के लेकर कहासुनी भी हो सकती है.
वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि में बैठकर गुरु आज वृषभ राशि वालों को लाभ और मान सम्मान दिला रहे हैं. आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा की प्राप्ति होगी. आर्थिक मामलों में भी आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आप आज भविष्य के लिए निवेश भी करना चाहें तो कर सकते हैं, पारिवारिक जीवन में आपको पिता से सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगे और जीवनसाथी को आज शॉपिंग के लिए भी लेकर जाएंगे.
मिथुन (Gemini):
आज मिथुन राशि के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। आप धन संबंधी मामलों को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आज सफलता भी मिलेगी लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा. कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिेलेगा. सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम को आज टाल देना बेहतर होगा. सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए.
कर्क (Cancer):
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आध्यात्मिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा. आज धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी और आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान भी प्राप्त होगा. दान पुण्य के काम भी आज आपके हाथों होना संभव है. माता से आपको आज स्नेह सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन मे आप सुख पाएंगे.
सिंह (Leo):
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन का लाभ मिलेगा. जो जातक किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाह रहे हैं या भविष्य के लिए धन निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन शुभ और अनुकूल परिणाम दिलाने वाला रहेगा. आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते है। वाहन पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है. सहयोगियों और सहकर्मियों पर कार्यक्षेत्र में नजर बनाए रखें. जो लोग किराए पर घर के लिए तलाश कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल जाएगी, प्रयास करें.
कन्या (Virgo):
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज दिन के आरंभ से ही आप सक्रिय नजर आएंगे और अपना काम आप समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे. आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य अचानक ही लाभ दिला सकता है. आपका स्वास्थ्य भी आज अनुकूल रहेगा और जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार आएगा. आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी। माता पिता से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा और धर्म कर्म के काम में भी आज आप रुचि लेंगे. सलाह है कि अल्पकालिक निवेश करने से बचें. लव लाइफ में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा. असंतुलित खान पान से बचें.
तुला (Libra):
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और समृद्धि प्रदान करने वाला रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा. सलाह है कि एक साथ कई काम में हाथ डालने से बचें नहीं तो उलज जाएगे. लव लाइफ में प्रेमी के लिए समय निकालना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी के लिए भी तैयार रहें. आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी. भाइयों से सहयोग प्राप्त कर सकेंग.
वृश्चिक (Scorpio):
आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आपका आत्मविश्वास और मनोबल आज बढा रहेगा जिसका लाभ आप कार्यक्षेत्र में प्राप्त कर सकेंगे. बिजनेस में आपको आज अच्छी डील मिलेगी और कमाई से मन आनंदित होगा. नौकरी में भी दिन आनंददायक बीतेगा, मित्रों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। और आप दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान भी कर सकते हैं. आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेगे. आर्थिक योजनाएं आपकी आज सफल रहेगी.
धनु (Sagittarius):
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपका दिन आज सुखद बीतेगा. आपको आज किसी सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में आज आपको किए गए प्रयास का फायदा मिलेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा.
मकर (Capricorn):
आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी पेशा में समझदारी और धैर्य के साथ काम करना होगा. लालच से बचें क्योंकि जल्दी और आसान तरीके से धन कमाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है. पारिवारिक जीवन मे आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा. और साथ ही आज आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने जुलने का अवसर मिल सकता है.
कुंभ (Aquarius):
आज कुंभ राशि के जातकों को भाग्य लाभ दिलाएगा लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा. आर्थिक मामलों में आपको आज लंबे समय के लिए निवेश करना चाहिए. अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं या धातु में धन लगाते हैं तो यह आपको भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा. पारिवारिक जीवन में आज आपको किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी. आपको आज किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी के सेहत को लेकर चिंता होगी.
मीन (Pisces):
आज के दिन मीन राशि के जातकों को धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का भी लाभ मिलेगा. नौकरी में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, आपको आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा. बिजनेस में कमाई से आज आपका मन आनंदित हो जाएगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा और उन्हें शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं. आपको आज छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा और शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा.

