Horoscope Today 23 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज शुक्रवार 23 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया
Horoscope Today 23 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपदा माह (Bhado 2024) चतुर्थी तिथि रहेगी. आज रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा. साथ ही शूल और गण्ड योग भी रहेगा.
आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मेष राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज सिंह वालों का दिन बढ़िया रहेगा. मकर वालों का दिन सामान्य रहेगा. वहीं मीन वालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत अनुकूल होने वाली है. आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा. आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है. आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी और लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा. किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी, आप उन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. सरकरी ऑफिस में काम करने का आज ट्रांसफर ऐसी जगह होगा जहां से आपको अप-डाउन करने में आसानी होगी. बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से फायदा होगा. दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है. लेकिन खुद पर ध्यान देंगे. किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे या जीवनसाथी के साथ कहीं लंच के लिए जा सकते हैं. ऐसा करने से आपके रिश्तें में मजबूती आएगी. व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.
कर्क राशि (Cancer)
दिन अच्छा रहने वाला है. ऑफिस में वर्कलोड अधिक हो सकता है. लेकिन अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से आप सरे कार्यों को एक-एक करके पूरा करने में सफल होंगे. आज अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको फायदा होगा. घर पर आज अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे. दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है. घर पर कोई धर्मिक आयोजन का अनुष्ठान कराएंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों की तारीफ होगी.
सिंह राशि (Leo)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है. आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे. पैसों से जुड़े कुछ काम में सावधानी रखने की जरुरत हैं. आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर आने की संभावना बन रही हैं. किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है. दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा.
कन्या राशि (Virgo)
आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा. कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा होगा. ऑफिस में किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे. साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी हो सकती है. इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा.
तुला राशि (Libra)
आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी. किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है. आज फालतू के विवादों से दूर रहने की कोशिश करें. लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नवविवाहित दंपत्ति आज मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं. हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करें, तो कार्यों में सफलता मिलेगी. किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है. आज आप किसी नए रचना की शुरुआत कर सकते हैं. ऑफिस में आज आपकी पर्सनालिटी की तारीफ होगी. आज आप छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढने में कामयाब होंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है. साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं. ऑफिस में आज काम को समय से पूरा कर लेंगे.
मकर राशि (Capricorn)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आज किसी दोस्त से मिलने उनके घर जा सकते हैं. आज ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करना पड़ सकता है. थोड़ा आलस महसूस होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा. आज आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे. आज शिक्षकों का प्रमोशन हो सकता है. अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है. कोई जरूरी काम बनते नजर आएंगे. संतान पक्ष की सफलता खुशी देगी. घर पर पार्टी का आयोजन करेंगे, आस-पास के लोगों को को भी बुलाएंगे. नए काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे. आपका समय सोशल मीडिया पर ज्यादा बीतेगा. लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहेगा.
मीन राशि (Pisces)
आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है. इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है. कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा. आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.

