US presidential election: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करते ही कहा देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी..
By : DB News Update| Edited By: Supriya
Contents
Kamala Harris: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार कर लिया है. उन्होंने अमेरिका के लोगों से बड़े वादे किए हैं. कमला हैरिस ने कहा कि ‘हमें मिलकर काम करना होगा. मैं सभी अमेरिकी नागरिकों से राष्ट्रपति बनने का वादा करती हूं. मैं देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी, देश को आगे ले जाने के लिए आप मुझपर भरोसा कर सकते हैं.’
हैरिस और यूएस जिंदावाद के नारे लगे
दरअसल, कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रिटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार की. हैरिस ने कहा कि हमें जीत की दिशा में काम करना होगा. इस दौरान कनवेंशन मौजूद लोग कमला हैरिस और यूएस जिंदावाद के नारे लगा रहे थे.

