एमपी सरकार ने बालाघाट में धान उत्पादक 6.69 लाख किसानों के खातों में 337 करोड़ रुपये का बोनस भेजा.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News: एमपी सरकार ने अन्नदाता किसान भाइयों का कल्याण करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. बालाघाट के कटंगी से सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक पर किसानों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए हैं. इससे 6.69 लाख धान उत्पादक किसानों को फायदा होगा. कटंगी में आज बोनस वितरण का राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस अवसर पर 244 करोड़ रुपये के 75 निर्माण कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. धान खरीदी के लिए किसानों को दी गई राहत राशि से किसान गदगद हैं. क्योंकि बालाघाट जिले के कटंगी तहसील से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धान का बोनस दिया है. सीएम ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपये बोनस देने की बात कही थी. इस घोषणा को आज लागू किया गया.
बैंक खातों में एक क्लिक पर पैसा गया
आज बुधवार 24 सितंबर को कृषि उपज मंडी के मैदान में किसानों के लिए बोनस वितरण का राज्य स्तर का आयोजन हुआ. वहां डॉ. यादव ने 6 लाख 69 हजार धान उत्पादक किसानों को 337 करोड़ 12 लाख रुपये का बोनस एक क्लिक से उनके खातों में डाला.
किसान होंगे लाभान्वित
कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव ने 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. वे बालाघाट जिले के 244 करोड़ रुपये वाले 75 निर्माण कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जगह पर कई किसान और युवा इकट्ठे हुए. इस बोनस से जिले के एक लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे.

