By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शारदीय नवरात्रि में तंत्र-मंत्र साधना का मुख्य केन्द्र बना कालीधाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > शारदीय नवरात्रि में तंत्र-मंत्र साधना का मुख्य केन्द्र बना कालीधाम
Madhya PradeshReligion

शारदीय नवरात्रि में तंत्र-मंत्र साधना का मुख्य केन्द्र बना कालीधाम

DB News
Last updated: 24/09/2025 11:31 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नवरात्रि में कलश स्थापना के साथ शुरू है आध्यात्मिक प्रकल्प, साधना में लीन हैं संत

By : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kalidham JBP Shardiya Navratri : आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का त्योहार प्रारंभ है. इस दौरान प्रत्येक देवी मंदिर में आध्यात्मिक साधना के प्रकल्प चल रहे हैं. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसी काली मां की मूर्ति विराजमान है, जिसका दर्शन करने मात्र से भक्तों के शरीर में आध्यत्मिक ऊर्जा का संचार होने लगता है. नर्मदा के उत्तर तट भटौली गौरीघाट पर स्थित यह मंदिर अपने आप में अनोखा है. क्योंकि इस मंदिर में प्रवेश करने से पहले बब्बर शेर के दर्शन होंगे और शेर के मुख से ही गुजरना होगा. इसके बाद ही माता रानी काली जी के दर्शन होंगे. यहां प्रत्येक नवरात्रि में तंत्र-मंत्र की साधना संतों के द्वारा की जाती है. जिनका दर्शन करने के लिए बड़ी दूर से भक्त दौड़े चले आते हैं.

Contents
नवरात्रि में कलश स्थापना के साथ शुरू है आध्यात्मिक प्रकल्प, साधना में लीन हैं संतBy : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थीदर्शनीय है कलश स्थापनाएक अक्टूबर तक कलश प्रज्वलन के होंगे दर्शनहिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है नवरात्रिखंडित हो सकता है नवरात्रि में व्रतक्या करेंक्या नहीं करेंनवरात्रि में 9 दिनों के व्रत का महत्व

दर्शनीय है कलश स्थापना

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंदिर के अंदर कलश स्थापना की जाती है. जहां सैकड़ों की संख्या में कलश एक साथ जलाए जाते हैं. उनकी देखरेख साधक संत स्वयं करते हैं. मान्यता है कि यहां इतनी संख्या में कलश स्थापित किए गए हैं, जिनका दर्शन मात्र से भक्तों के पाप नष्ट हो जाते हैं.

एक अक्टूबर तक कलश प्रज्वलन के होंगे दर्शन

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 22 अक्टूबर से हो रही है, जिसका समापन 1 अक्टूबर 2025 को होगा. इस दौरान कालीधाम मंदिर के अंदर स्थापित कलश प्रज्वलन का दर्शन लाभ भक्तों को मिलता रहेगा. वहीं 2 अक्टूबर को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा. इसी दिन मां दुर्गा के साधना प्रकल्प का विसर्जन भी हो जाएगा.

हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि मां भवानी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवदिवसीय नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखने का भी एक अलग महत्व है, जिसमें कई नियमों का पालन करना पड़ता है. व्रतधारी भक्त यदि कालीधाम भटौली में स्थापित कलश और काली मां का दर्शन प्राप्त करता है तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. इसके लिए व्रतधारियों को साधना स्थल जाने से पहले साधक बनकर जाएं. इसके लिए कई प्रकार के नियम बतलाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है.

खंडित हो सकता है नवरात्रि में व्रत

क्या करें

  • नवरात्रि में घर की साफ-सफाई अवश्य रखना चाहिए. खासकर पूजाघर की सफाई जरूर कर लें.
  • नवरात्रि में पूजा सामग्री एकत्रित करके रखें. पूजा में हो सके तो नए वस्त्रों का ही प्रयोग करें.
  • कलश स्थापना जरूर करें. कलश में जल, सुपारी, दूर्वा और फूल लगाकर ऊपर नारियल रखें.
  • नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने का संकल्प लें. इससे घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.
  • नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करें और मंत्र जाप करें.
  • नौ दिनों तक सुबह-शाम आरती करें.
  • व्रत में केवल सात्विक आहार ही लें. आप कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, आलू और फल-जूस का सेवन कर सकते हैं.
  • व्रत के भोजन में साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक का उपयोग करें.

क्या नहीं करें

  • तामसिक भोजन पूरी तरह से त्याग दें. मांसाहारी भोजन, लहसुन- प्याज का सेवन न करें.
  • व्रत के दौरान सिगरेट, शराब और तंबाकू का सेवन न करें.
  • नवरात्रि के दिनों में बाल-दाढ़ी और नाखुन न काटें.
  • यदि व्रत करते हैं तो दाल या अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए.

नवरात्रि में 9 दिनों के व्रत का महत्व

  • शास्त्रों में कहा गया है कि, उपवास या व्रत हमारे मन और आत्मा को पवित्र बनाता है. इससे नकारात्मक विचार कम होते हैं और साधना में एकाग्रता बढ़ती है. इसलिए भी नवरात्रि के पवित्र समय में लोग व्रत रखते हैं.
  • धार्मिक महत्व के साथ ही नवरात्रि में व्रत रखने वालों के लिए स्वास्थ्य लाभ भी बताए गए हैं.
  • नवरात्रि में 9 दिनों के व्रत के दौरान सात्विक आहार लिया जाता है, जिससे शरीर की शुद्धि होती है और पाचन तंत्र को आराम मिलता है. इससे शरीर अच्छे से डिटॉक्स और रिबूट भी होता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKalidham Bhatouli JabalpurKalidham JBPMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 337 करोड़, बालाघाट को मिली करोड़ों की सौगात
Next Article कोरोना काल से रद्द ट्रेनों के ठहराव को बहाल किया जाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?