By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गंगा तट के कल्पवासियों के लिए ऐसी है ट्रैफिक व्यवस्था, जान लें रूट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > गंगा तट के कल्पवासियों के लिए ऐसी है ट्रैफिक व्यवस्था, जान लें रूट
ReligionUttar Pradesh

गंगा तट के कल्पवासियों के लिए ऐसी है ट्रैफिक व्यवस्था, जान लें रूट

DB News
Last updated: 08/01/2026 1:17 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

जौनपुर मार्ग, वाराणसी, मिर्जापुर और लखनऊ रूट के अलावा भी  बनाए गए हैं नए एन्ट्री प्वाइंट, कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए बनाया गया है प्लॉन

Source : DB News Update  

Contents
जौनपुर मार्ग, वाराणसी, मिर्जापुर और लखनऊ रूट के अलावा भी  बनाए गए हैं नए एन्ट्री प्वाइंट, कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए बनाया गया है प्लॉनऐसा ट्रैफिक रूटलखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग-अरैल क्षेत्र के कल्पवासियों हेतु-परेड क्षेत्र के कल्पवासियों हेतु-माघ मेले में नाव का रेट फिक्स, किराया सूची जारीनाव किराया दर (प्रति व्यक्ति, आने–जाने हेतु)

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Magh Mela 2026: संगम तट प्रयागराज में पहुंचने के लिए प्रशासन द्वारा ट्रैफिक रूट तैयार किया गया है, जिससे कल्पवासियों को संगम तट तक जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके अलाव श्रद्धालुओं को नाव घाटों में नौकायन करने में अनैतिक रूप से वसूली भी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने नाव घाटों के लिए किराये का निर्धारण भी किया गया है. भक्तों को प्रयागराज में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है.

ऐसा ट्रैफिक रूट

जौनपुर मार्ग- जौनपुर मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ सहसों- अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहे से दाहिने मुडकर एजे मार्ग, ओल्ड जीटी मार्ग से लोअर संगम मार्ग के रास्ते सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

वाराणसी मार्ग- वाराणसी मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ अंदावा तिराहा, कटका तिराहा से दाहिने मुड़कर ओल्ड जीटी मार्ग से लोअर संगम मार्ग के रास्ते सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

मिजांपुर-चित्रकूट-रीवा मार्ग- मिर्जापुर-चित्रकूट-रीवा मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ लेप्रोसी चौराहा, बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा फ्लाईओवर, शास्त्री ब्रिज झूसी, कटका तिराहा से बाँये मुड़कर ओल्ड जीटी मार्ग द्वारा लोअर संगम मार्ग के रास्ते सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

कानपुर मार्ग व प्रयागराज शहर क्षेत्र मार्ग- कानपुर मार्ग व प्रयागराज शहर क्षेत्र से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ जीटी जवाहर चौराहा से ओल्ड जीटी मार्ग थाना दारागंज के सामने से होते हुए पाण्टून पुल नं.-05 से झूसी क्षेत्र में लोअर संगम मार्ग के रास्ते सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग-

(1). लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ बसना नाला पुल पारकर पुराना फाफामऊ बाजार, थरवई-सहसों-अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहे से दाहिने मुड़कर एजे मार्ग के रास्ते ओल्ड जीटी मार्ग होते हुये लोअर संगम मार्ग से सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

(2). लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ चन्द्रशेखर आजाद सेतु को पारकर बाँये लूप (मेंहदौरी पुलिस चौकी) रिवरफ्रण्ट मार्ग से बाँये मुड़कर पाण्टून पुल नं.-05 से झूसी क्षेत्र से लोअर संगम मार्ग के रास्ते सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

(3). लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ चन्द्रशेखर आजाद सेतु होते हुए एमएलएनआईटी तिराहा, मजार तिराहा से बाँये मुड़कर आईईआरटी फ्लाईओवर से रिवर फ्रण्ट मार्ग द्वारा बाँये मुड़कर पाण्टून पुल नं.-05 से झूसी क्षेत्र के लोअर संगम मार्ग से सम्बन्धित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

अरैल क्षेत्र के कल्पवासियों हेतु-

जो कल्पवासी माघ मेला सेक्टर नं.- 07 में रहकर कल्पवास करना चाहते हैं वह लेप्रोसी चौराहा तक पहुंचकर नवप्रयागम अप्रोच मार्ग द्वारा अरैल बाँध मार्ग से सोमेश्वर महादेव रैम्प व महाकाल रैम्प से नीचे उतारने के उपरांत अपने कैम्पों तक जा सकेंगे.

परेड क्षेत्र के कल्पवासियों हेतु-

जो कल्पवासी माघ मेला सेक्टर नं.-01 व 02 में रहकर कल्पवास करना चाहते हैं वह जीटी जवाहर व हर्षवर्धन चौराहा से काली मार्ग द्वारा अपने कैम्पों तक जा सकेंगे.

मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन के लिये उक्त निर्धारित मार्ग का प्रयोग करने की अपील स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई है तथा अपने कैम्पों में पहुँचकर अपना सामान उतारने के पश्चात वाहन को नजदीकी निर्धारित पार्किंग में पार्क करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे मेला क्षेत्र के मार्गों पर सुगम व सुरक्षित आवागमन बना रहें.

माघ मेले में नाव का रेट फिक्स, किराया सूची जारी

माघ मेला 2025–26 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से नाव का किराया निर्धारित कर दिया गया है. संगम स्नान हेतु विभिन्न घाटों से नाव का आना–जाना (प्रति व्यक्ति) किराया निम्नानुसार है-

नाव किराया दर (प्रति व्यक्ति, आने–जाने हेतु)

क्र. घाट का नाम किराया (₹)

1 बलुआ घाट से संगम 150/-

2 गऊघाट से संगम 120/-

3 इमली घाट से संगम 115/-

4 मिंटो पार्क से संगम 115/-

5 मनकामेश्वर से संगम 115/-

6 सरस्वती घाट से संगम 115/-

7 किला घाट से संगम 90/-

8 अरैल घाट से संगम 75/-

प्रशासन द्वारा नाविकों को निर्धारित दरों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित दर से अधिक किराया न दें और किसी भी अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMagh Mela 2026MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article दूर-दराज से प्रयागराज पहुंच रहे मेहमान, संगम में जप-तप के साथ कर रहे गंगा स्नान
Next Article सीधी जिले में टाईगर रिजर्व और विंध्य एक्सप्रेस वे का होगा निर्माण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?