By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सीधी जिले में टाईगर रिजर्व और विंध्य एक्सप्रेस वे का होगा निर्माण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > सीधी जिले में टाईगर रिजर्व और विंध्य एक्सप्रेस वे का होगा निर्माण
Madhya Pradesh

सीधी जिले में टाईगर रिजर्व और विंध्य एक्सप्रेस वे का होगा निर्माण

DB News
Last updated: 09/01/2026 10:36 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

सिहावल विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय, कॉलेज खोलने की हुई घोषणा, मुख्यमंत्री ने बहरी में 201 करोड़ 64 लाख के 209 कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, लाडली बहना योजना से अब तक 50 हजार करोड़ रूपये दिए गए बहनों को

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
सिहावल विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय, कॉलेज खोलने की हुई घोषणा, मुख्यमंत्री ने बहरी में 201 करोड़ 64 लाख के 209 कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, लाडली बहना योजना से अब तक 50 हजार करोड़ रूपये दिए गए बहनों कोसीएम ने की इन कार्यों की घोषणाबहनों को हर महीने कम से कम 5 हजार रुपये की आय हो201 करोड़ के 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यासइनकी रही उपस्थिति

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है. प्रदेश में स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से 31 मार्च तक जनकल्याण अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारी शिविर लगाकर शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र भरवाकर योजनाओं का लाभ देंगे. सीधी जिले में टाईगर रिजर्व तथा कई पर्यटन स्थल हैं शीघ्र ही भोपाल से सिंगरौली तक विंध्य एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा. जिसका लाभ सीधी जिले को भी मिलेगा.

सीधी जिले में विकास के सभी कार्य कराये जायेगें. अब सीधी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा. सीधी और सिहावल के लोगों के प्रेम ने मेरा दिल जीत लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी मांगे पूरी की जायेगी.

सीएम ने की इन कार्यों की घोषणा

  • देवसर में पूर्णकालिक अपर कलेक्टर कोर्ट खुलेगा.
  • बहरी में अगले शिक्षा सत्र से महाविद्यालय खुलेगा. सिहावल कालेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय को मंजूरी दी जाती है.
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरी के सिविल अस्पताल में उन्नयन तथा ग्राम सरौधा, पोखरा, जुड़वार और हर्राविरान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा.
  • जेठुला से खुरमुचा रोड तथा लौआर से बिछरी रोड पर गोपद नदी में पुल बनाने की घोषणा की.
  • सोनगढ़ रोड में महान नदी पर रपटा बनाने की भी घोषणा की.
  • हनुमना सीतापुर लिफ्ट एरिगेशन परियोजना से सिहावल क्षेत्र के गांव में भी सिंचाई के लिए पानी दिया जायेगा.
  • चुरहट से चितरंगी के लिए 2 लेन सड़क निर्माण किया जायेगा. इसके लिए 129 करोड़ रूपये मंजूर किये जाते है.
  • नदी जोड़ो परियोजना से 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी. हम पांच साल में एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा देंगे.
  • कोदो कुटकी तथा अन्य श्री अन्न का समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने के साथ किसानों को बोनस. गेहूं उपार्जन में भी किसानों को बोनस दिया जायेगा.
  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम और हेलीपेड का निर्माण किया जाएगा.

बहनों को हर महीने कम से कम 5 हजार रुपये की आय हो

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी और सिहावल मेंरे हदय में बसा हुआ है. आज अपार जनसमूह से जो स्नेह मिल रहा है वह हमेशा याद रहेगा. हम किसानों को हर साल 12 हजार रूपये किसान सम्मान निधि तथा लाडली बहना हितग्राहियों को हर साल 18 हजार रूपये दे रहें है. भाई तो बहन को केवल राखी मे उपहार देते हैं हमारी सरकार हर महीने बहनों को 1500 रूपये दे रही है. अब लाडली बहना हितग्राहियों को आर्थिक उन्नति का अवसर देने के लिए उद्योगों में अवसर देगी, जिससे बहनों को हर महीने कम से कम 5 हजार रूपये की आय हो. हमारी सरकार ने अबतक बहनों को लाडली बहना योजना के माध्यम से 50 हजार करोड़ रूपये वितरित किये हैं. प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर एम्बुलेंस सेवा से सरकार गरीब रोगियों को बड़े अस्पतालों में पहुंचाने के लिए निःशुल्क हेलीकाप्टर और हवाई जहाज की सुविधा दे रही है. सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले को राहवीर योजना से 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. यशस्वी प्रधानमंत्री जी की पहल पर दुर्घटना पीड़ित को शीघ्र ही 1.5 लाख रूपये तक की उपचार सहायता निःशुल्क मिलेगी. मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया. मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से संवाद किया. मुख्यमंत्री का बहरी पहुंचने पर परम्परागत आदिवासी शैला और गुदुम नृत्य से स्वागत किया गया.

201 करोड़ के 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 201 करोड़ 64 लाख रुपये के 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 68 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 179 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 133 करोड़ 62 लाख रुपये लागत के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘‘एक बगिया मां के नाम‘‘ योजना में 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रूपये की राशि से लाभान्वित किया.

 समारोह में विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज सिहावल विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत हर्ष का दिन है मुख्यमंत्री जी ने सिहावल को विकास कार्यों की सौगाते देकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है. विधायक श्री पाठक ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगे रखी. समारोह में सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी जिले में महुआ और कटहल का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है इनके प्रसंस्करण के उद्योग लगाये जायें. सिंगरौली से सरई व्यौहारी होते हुए कटनी तक 2 लेन सड़क का निर्माण किया जाये तथा सीधी में ट्रांसफार्मर डिपो स्थापित किया जाये.

इनकी रही उपस्थिति

समारोह में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश, पार्टीपदाधिकारी राजेश पाण्डेय, कान्तदेव सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, अजय पाठक तथा हजारो आमजन उपस्थित रहें.

 कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ संदीप पाण्डेय प्राध्यापक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा तथा वीरेन्द्र सिंह प्राचार्य हाईस्कूल अमेढ़िया द्वारा किया गया.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJansampark Madhya PradeshJansamparkMPJbp NewsMP NEWSMP Sidhi NewsSidhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article गंगा तट के कल्पवासियों के लिए ऐसी है ट्रैफिक व्यवस्था, जान लें रूट
Next Article नर्मदा जल की निर्मलता जांचने मैदान में उतरे नगर निगम अधिकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?