मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने रजिस्टर्ड गोशालाओं को दी जाने वाली सरकारी सहायता को 20 रुपए प्रतिदिन/प्रति गाय से दोगुना करके 40 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Cow Shelters, Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने निराश्रित गायों की समस्या के समाधन के लिए नीति को भी मंजूरी दी है और रजिस्टर्ड गोशालाओं को दी जाने वाली सरकारी सहायता को 20 रुपये प्रति पशु प्रति दिन से दोगुना कर 40 रुपये करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी.
गोआश्रय गोशाला स्थापना नीति को मिली मंजूरी
अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गोआश्रय गोशाला स्थापना नीति को मंजूरी दी गई, जिसका उद्देश्य यह है कि निराश्रित गायों की समस्या से निपटना है. इस नीति का क्रियान्वयन पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, मंत्रिमंडल ने पंजीकृत गाय आश्रयों के लिए सरकारी सहायता को 20 रुपये प्रति पशु प्रति दिन से बढ़ाकर 40 रुपये करने का फैसला किया ताकि इस तरह की और सुविधाओं की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा सके. पशुपालन विकास योजना का उद्देश्य पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाना है. जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी.

