Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान।
By : DB News Update | Edited By- Supriya
चुनाव आयोग ने शुक्रवार,16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चीफ इलेक्शन कमिश्नर, राजीव कुमार ने बताया कि सिक्युरिटी फोर्सेस और त्योहार होने की वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव बाद में कराए जाएंगे। इससे पहले 2019 में हरियाणा-महाराष्ट्र के चुनाव एक साथ हुए थे।
जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होंगे। 18 सितंबर को पहले फेज के लिए वोटिंग। दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को होगा। तीसरे चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा। 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के नतीजे आएंगे।
जम्मू-कश्मीर में 20 अगस्त को जारी होगी वोटर लिस्ट
राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं. जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं. अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी और 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित की जाएगी.
हरियाणा में 27 अगस्त को जारी होगी वोटर लिस्ट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं. हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं. हरियाणा की मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी.

