मस्क-नेतन्याहू को पीछे छोड़ जगह पाई, यह उन्हें दूसरी बार यह सम्मान मिला है. ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर चुनाव जीते हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Donald Trump Time Magazine: टाइम मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2024 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना. ट्रम्प को 2016 में ये सम्मान मिल चुका है. पर्सन ऑफ द ईयर बनने के बाद अब ट्रम्प न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के ट्रेडिंग डे की शुरुआती बेल बजाएंगे. इस साल खिताब के लिए ट्रम्प, कमला हैरिस, इलॉन मस्क, बेंजामिन नेतन्याहू और वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन के बीच मुकाबला था.
गांधी इकलौते भारतीय जिन्हें कवर पर जगह दी गई
साल 1930 में टाइम मैगजीन ने महात्मा गांधी को पर्सन ऑफ द ईयर चुना था. वे मैगजीन के कवर पर जगह पाने वाले इकलौते भारतीय हैं. पिछले साल, 2023 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ पॉप आइकन टेलर स्विफ्ट को दिया गया था. टाइम का मकसद हमेशा ऐसे शख्सियतों या समूहों को चुनना होता है जिन्होंने “अच्छे या बुरे तरीके से दुनिया को सबसे अधिक आकार दिया हो.” हालांकि कई राष्ट्रपति-निर्वाचित इस सम्मान के हकदार बने हैं. लेकिन इसके बावजूद किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि ट्रंप को यह सम्मान मिलेगा.

