राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था, जो एक बहुत ही शानदार व्यक्ति हैं. इसी बीच अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.
Source : DB News Update
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का जिक्र किया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रंप ने वॉइट हाइस में पत्रकारों से कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था, जो एक बहुत ही शानदार व्यक्ति हैं. मैंने उनसे पूछा कि आप और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है, फिर मैंने पाकिस्तान से व्यापार के बारे में बात की. मैंने पूछा कि आपके और भारत के बीच क्या चल रहा है? नफ़रत ज़बरदस्त थी. यह सब बहुत लंबे समय से चल रहा है, अलग-अलग नामों से और सैंकड़ों सालों से चला आ रहा है.
आर्थिक प्रतिबंध नहीं लगाता तो इससे विश्व युद्ध भी हो सकता था
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कई बार ऐसा हो सकता है कि पुतिन वहां हों और जेलेंस्की न हों, लेकिन मैंने दोनों को एक किया. अगर मैं आर्थिक प्रतिबंध नहीं लगाता तो इससे विश्व युद्ध भी हो सकता था.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे विचार में अगर मैं ये नहीं करता तो यूक्रेन विश्व युद्ध शुरू कर देता और ये हम नहीं चाहते. भारत और पाकिस्तान के बीच अगर युद्ध मैंने नहीं रोका होता तो परमाणु युद्ध हो सकता था. जब मैंने देखा कि 7 जेट मार गिराए गए हैं तो मुझे लगा कि ये सही नहीं है 150 मिलियन डॉलर के प्लेन को मार गिराया गया. हो सकता हैं आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो.
‘इतने भारी टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने बताया कि मैंने कहा कि मैं आपसे कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता, आप लोग तो एक दिन परमाणु युद्ध में कूद पड़ेंगे. उन्होंने कहा, नहीं हम डील करना चाहते हैं. मैंने कहा कि मुझे कल दोबारा कॉल करना, लेकिन हम आपसे कोई समझौता नहीं करने जा रहे. अगर किया तो हम आप पर इतने भारी टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा और करीब पांच घंटे के अंदर ही सब हो गया. ट्रंप ने आगे कहा कि अब शायद यह सब दोबारा शुरू हो जाए तो मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा. अगर हुआ भी तो मैं इसे रोक दूंगा. हम ऐसी चीजों को होने नहीं दे सकते.
ट्रंप की चेतावनी की टाइमिंग
ट्रंप की नई चेतावनी रूस के साथ नई दिल्ली के ऊर्जा व्यापार को लेकर वाशिंगटन में बढ़ती जांच के बीच आई है. भारत ने लगातार अपनी घरेलू ऊर्जा जरूरतों के लिए आवश्यक तेल खरीद का बचाव किया है. यह टिप्पणी ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के कुछ ही सप्ताह बाद आई है, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने टैरिफ से संबंधित तनाव के बावजूद द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में गति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया था.
अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.
बताया जा रहा है कि यह कॉल लंबे समय से चले आ रहे व्यापार तनाव को हल करने के उद्देश्य से भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच वार्ता के एक नए दौर की शुरुआत के साथ मेल खाती है. पिछले साल की शुरुआत में बातचीत शुरू हुई लेकिन अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर टैरिफ लगाए जाने के बाद इसमें व्यवधान आया. अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.
हाल ही में, भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी लंबे समय तक व्यापार समझौते पर बातचीत के बीच पीएम मोदी के लिए ट्रंप की प्रशंसा का हवाला दिया था. एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने भारत को “एक अद्भुत देश” बताया और कहा कि अमेरिका को मोदी के रूप में “एक महान मित्र” मिला है.”
राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर देश अपना रुख बदलते हैं तो टैरिफ का दबाव तेजी से बढ़ाया जा सकता है. ट्रंप ने कहा, “हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं,” और साथ ही यह भी कहा कि व्यापारिक प्रभाव अभी भी अमेरिका के हाथ में मजबूती से बना हुआ है.
ग्राहम ने कहा कि उनका विधेयक राष्ट्रपति को उन देशों पर टैरिफ लगाने का व्यापक अधिकार देगा जो रियायती दरों पर रूसी ऊर्जा खरीदना जारी रखते हैं.

