By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ठाकुरताल में तालाब, पहाड़ और जंगल का अद्भुत संगम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ठाकुरताल में तालाब, पहाड़ और जंगल का अद्भुत संगम
Madhya Pradesh

ठाकुरताल में तालाब, पहाड़ और जंगल का अद्भुत संगम

DB News
Last updated: 21/03/2026 10:26 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

जबलपुर के खाते में एक और बड़ा पर्यटन स्थल आ सकता है. नगर वन उद्यान बनाया गया है, लेकिन पर्यटकों का आना-जाना नहीं

Source : DB News Update  

Contents
जबलपुर के खाते में एक और बड़ा पर्यटन स्थल आ सकता है. नगर वन उद्यान बनाया गया है, लेकिन पर्यटकों का आना-जाना नहींअभी सिर्फ नगर वन उद्यान बनाफाउंटेन-पॉथ वे से सौंदर्यीकरणवन विभाग का है तालाबतालाब के सौन्दर्यीकरण के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन सकता है तालाबतालाब की जमीन पर भू-माफिया की नजरSource : DB News Update  

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Thakur Tal Jabalpur : बरगी हिल्स और मदन-महल की पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक सुंदरता को समेटे ठाकुरताल बजट का मोहताज है, बजट मिले तो इसकी खूबसूरती में और निखार आ सकता है. इसे एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है. व्यापक उदासीनता के चलते ठाकुरताल पहाड़ों के बीच खामोशी की चादर ओढ़े है. पहाड़ के बीच बने तालाब के नजारे को देखने लोग तो पहुंचते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का मार्ग इतना जर्जर है कि लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ जाता है. पहाड़ के बीचों-बीच होने के कारण यहां पहुंच पाना मुश्किल होता है. विधिवत प्लानिंग करके ठाकुरताल का सौंदर्यीकरण करवाया जाए तो जबलपुर के खाते में एक और बड़ा पर्यटन स्थल आ सकता है. ठाकुर ताल तालाब में तैरती हुई गंदगी नजर आ रही है. बरसों से साफ-सफाई के अभाव में तालाब के चारों तरफ झाड़ियां उग गई हैं. कुछ यही उपेक्षापूर्ण स्थिति तालाब के मध्य भी नजर आई. जहां पर पेड़ों की डगालें और उनके पत्ते टूट कर तालाब में ही समा चुके हैं, इनके कारण बदबू फैल रही है. एक तरफ तालाबों के सौंदर्यीकरण की प्लानिंग बन रही है तो दूसरी तरफ ठाकुरताल की खामोशी बजट का इंतजार कर रही है.

अभी सिर्फ नगर वन उद्यान बना

ठाकुरताल की पहाड़ियों पर अभी सिर्फ नगर वन उद्यान बनाया गया है. पिछले चार सालों से इसका विकास कार्य करवाया जा रहा है, जो अब तक अधूरा ही है. पहाड़ियों के किनारे पहुंच मार्ग बनाए गए हैं. पर्यटक यहां से प्रकृति का नजारा देख सकें, इसलिए वॉचटॉवर बनाया गया है, लेकिन नगर वन उद्यान के बीचों-बीच प्राकृतिक खूबसूरती से लबरेज तालाब का विकास कार्य इस कदर अभागा रहा कि उसके लिए बजट तक नहीं मिल पाया.

फाउंटेन-पॉथ वे से सौंदर्यीकरण

जरूरत है कि ठाकुरताल के चारों तरफ फाउंटेन और पाथवे बनाया जाए, जिससे यहां आने वाले लोग तालाब के किनारे वॉक कर सकें. इतना ही नहीं यहां पर फाउंटेन लगाया जाए, जिससे इसकी खूबसूरती और निखर सकती है. गौरतलब है कि शहर के अंदर कई तालाबों का सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है, लेकिन पहाड़ियों पर स्थित तालाबों पर तो ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है. अगर जिम्मेदार इस तरफ ध्यान दें तो तालाब का सौंदर्य निखर सकता है.

वन विभाग का है तालाब

पहाड़ियों पर स्थित ठाकुरताल वन क्षेत्र में आता है. इस कारण इस तालाब का संरक्षण और संवर्धन वन विभाग को करना है. कुल मिलाकर देखा जाए तो तालाब वन विभाग का ही है, पंरतु वह इसका सौंदर्यीकरण तक नहीं करवा सका है. पूछताछ की गई तो कहा गया कि ठाकुरताल के लिए बजट नहीं है. विभाग ने बजट की मांग की है. जैसे ही बजट मिलेगा, वैसे ही तालाब का सौंदर्यीकरण करवा दिया जाएगा.

तालाब के सौन्दर्यीकरण के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन सकता है तालाब

इस तालाब का यदि सौन्दर्यीकरण हो जाता है तो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र भी यह तालाब बन सकता है. इसकी खूबसूरती देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच नई छाप छोड़ सकती है. लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस तालाब का विकास नहीं हो सका और पर्यटन के क्षेत्र में कोई ठोस कार्य नहीं हो सका. लिहाजा जबलपुर और तालाबों की अनदेखी की जा रही है और तालाबों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है. तालाब धीरे-धीरे जबलपुर शहर से गायब होते जा रहे हैं.

तालाब की जमीन पर भू-माफिया की नजर

तालाबों की खाली पड़ी जमीन पर सबसे ज्यादा भू-माफिया सक्रिय हैं और उनकी नजरों से तालाब की जमीन बच नहीं सकती है. बड़े से बड़े तालाब को नेस्तनाबूत करने में भू-माफिया का ही हाथ रहा है. तालाब की जमीन पर भू-माफिया और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर कॉलोनियां डेवलप कर दीं. तालाब के नाम पर मौके पर कहीं भी एक बूंद पानी तक नजर नहीं आता है. विभागीय अधिकारियों ने यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो बचे हुए तालाब भी अपना अस्तित्व खो देंगे और जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने रहेंगे. तालाबों को बचाने में प्रशासनिक अधिकारयों के साथ समाजसेवियों को भी सक्रिय होना पड़ेगा. तभी शहर के तालाब बचाए जा सकते हैं.

Source : DB News Update  

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article इमरती तालाब का अस्तित्व खतरे में, हरा होने लगा पानी!
Next Article G-20 समिट में अमेरिका को कड़ा संदेश, बायकॉट का प्रस्ताव पास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?