By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: G-20 समिट में अमेरिका को कड़ा संदेश, बायकॉट का प्रस्ताव पास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > G-20 समिट में अमेरिका को कड़ा संदेश, बायकॉट का प्रस्ताव पास
International

G-20 समिट में अमेरिका को कड़ा संदेश, बायकॉट का प्रस्ताव पास

DB News
Last updated: 22/11/2025 10:37 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका को नजरअंदाज करते हुए शामिल देशों ने जलवायु परिवर्तन पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया है, जिसकी भाषा पर अमेरिका ने आपत्ति जताई है.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका को नजरअंदाज करते हुए शामिल देशों ने जलवायु परिवर्तन पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया है, जिसकी भाषा पर अमेरिका ने आपत्ति जताई है.संयुक्त घोषणा पत्र जारीअमेरिका का बहिष्कारशुरुआत में पारित कराया गया घोषणापत्रG-20 समिट में पहुंचे दुनिया के ये बड़े नेता

G20 Summit: भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में आयोजिति G20 समिट में शनिवार को भाषण देते हुए कहा कि पुराने डेवलपमेंट मॉडल ने रिसोर्स छीने, इसे बदलना जरूरी है. उन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर भारत का नजरिया दुनिया के सामने रखा. मोदी ने पुराने डेवलपमेंट मॉडल के मानकों पर दोबारा सोचने की अपील की.

इस अवसर पर पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और दुनियाभर के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को उन्होंने गले लगा लिया.

दूसरी ओर अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने 2026 की अध्यक्षता किसी ‘खाली कुर्सी’ को सौंपने की बात कही है. 2026 में G20 की अध्यक्षता अमेरिका को मिलनी है, लेकिन अब तक कोई अमेरिकी ऑफिशियल समिट में शामिल नहीं हुआ है.

संयुक्त घोषणा पत्र जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल देशों ने जलवायु परिवर्तन पर एक ऐतिहासिक घोषणापत्र पारित किया है. अमेरिका के विरोध और बहिष्कार के बाद बावजूद सर्वसम्मति से जी20 देशों के समूह की ओर से घोषणापत्र पर सहमति बनी. जी20 समूह की ओर से उठाए गए इस कदम को परंपरा के हटकर बताया जा रहा है, क्योंकि जी20 में शामिल दुनिया भर के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अमेरिका की अनुपस्थिति में एक संयुक्त घोषणापत्र पारित किया. 

अमेरिका का बहिष्कार

जी20 शिखर सम्मेलन का अमेरिका ने बहिष्कार किया है. इसके पीछे मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ अमेरिका के राजनयिक मतभेद को कारण बताया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त घोषणापत्र के शब्दों पर आपत्ति जताई है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर पारित घोषणापत्र पर फिर से बातचीत नहीं की जा सकती है. राष्ट्रपति रामफोसा के दिए इस बयान से वॉशिंगटन और प्रिटोरिया के बीच जारी तनाव को उजागर किया है.

शुरुआत में पारित कराया गया घोषणापत्र

शिखर सम्मेलन में अपना संबोधन देते हुए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने संयुक्त घोषणापत्र के लिए व्यापक सहमति को स्वीकार किया और कहा, ‘हमें इस शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही घोषणापत्र को स्वीकार करना चाहिए.

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, मैग्वेन्या ने कहा कि आमतौर पर घोषणापत्र को कार्यवाही के अंत में स्वीकार किया जाता है, लेकिन हमें ऐसा महसूस हुआ कि हमें शिखर सम्मेलन की घोषणापत्र को पहले ही पारित करने की पहल करनी चाहिए.

G-20 समिट में पहुंचे दुनिया के ये बड़े नेता

जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई ताकतवर देशों के नेता शामिल हुए. इसमें भारत पीएम नरेन्द्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग, UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए.

Source : MEDIA

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:AmericaDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateG20 SummitINDIAJbp NewsJohannesburgMP NEWSPMModiSouth Africa
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ठाकुरताल में तालाब, पहाड़ और जंगल का अद्भुत संगम
Next Article प्रयागराज में माघ मेला कब लगेगा? जानें पवित्र स्नान की तिथियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?