Horoscope Today 09 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज शुक्रवार 09 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया
Horoscope Today 09 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज शुक्रवार, 09 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. साथ ही सिद्ध और साध्य योग भी रहेगा.
आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज वृषभ वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. तुला के लिए दिन सामान्य रहेगा. वहीं धनु वालों को धन लाभ हो सकता है.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें –
मेष राशि (Aries)
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा. आसपास के लोगों से सहयोग मिल सकता है. आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे. इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे. ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है.
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. आय के नए स्रोत सामने आएंगे. ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा. जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे और इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे. कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे रेट में बिकेगी. कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहने वाला है.
मिथुन राशि (Gemini)
आज जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे. घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का मन बनाएंगे. जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. इस राशि के कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नए रास्ते खुले नजर आएंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है.
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है. आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी. लेकिन ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, हालांकि आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा. जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं. कारोबार में फायदा होने के योग बन रहा है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए. कुछ निजी कार्यों को पूरा करने का मन बनाएंगे.
सिंह राशि (Leo)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आपको करियर में आपको सफलता मिलने के योग बन रहा है. अपने काम को टालने से बचें. समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. आध्यात्म के प्रति आपका रुझान अधिक रहेगा.आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी.
कन्या राशि (Virgo)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. सोचा हुआ हर काम समय पर पूरा हो जाएगा. पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे. रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे. दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी, उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा.
तुला राशि (Libra)
आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे. परिवार के लोग आपसे खुश होंगे. ऑफिस का कोई खास काम आज आपको मिलेगा. बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे. आपको मेहनत करने की जरूरत है. वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा.आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे. रिश्ते में बेहतर तालमेल बना रहेगा. पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा. किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं. जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा. जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है. आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे.आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है. कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपको अचानक धन लाभ होगा. संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी. पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे. आप कोई नई चीज सीखेंगे. दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी. नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलाएगी. जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी.
मकर राशि (Capricorn)
आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए. बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे. काम-काज ज्यादा होने से आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे. स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए. बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा. कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिल सकता है. किस्मत का साथ बना रहेगा. कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा. आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा.
मीन राशि (Pisces)
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा. पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा. आपके अधूरे काम आज पूरे हो जाएंगे. अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा. काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी. जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जाएंगे. धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी.

