By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 14/07/2025 10:59 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 14 July 2025 : आज  14 जुलाई  2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 14 July 2025 : आज  14 जुलाई  2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 14  जुलाई  2025, सोमवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 14  जुलाई  2025, सोमवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

माता-पिता के आशीर्वाद से आज काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपके व्यवहार और काम का सकारात्मक असर दूसरों पर पड़ेगा. अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिजनेस से जुड़े अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें. पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन आज फायदेमंद साबित हो सकता है. छात्रों के लिए पढ़ाई में सफलता मिलने का योग है. आलस्य से बचें और समय का सदुपयोग करें. कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मंदिर में दर्शन भी जा सकते हैं. जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सभी कामों में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाकर रखें. व्यवसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए संयम ही उचित रहेगा. घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ा कोई सामान खरीदने का योग बन रहा है. खर्च सोच-समझकर करें. बच्चों की समस्याओं में आपका सहयोग उनके लिए उचित रहेगा. पढ़ाई में फोकस बना रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति महसूस करेंगे. शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

नई नौकरी के योग बन रहे हैं. किसी उलझन का समाधान होगा जिससे मन हल्का रहेगा. आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दें. खर्चों को सीमित रखें और अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप से बचें. किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. पढ़ाई में मन लगेगा. छात्रों को पुराने डाउट्स क्लियर करने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में सुधार होगा. पड़ोसियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. किसी गरीब को हरी सब्जियों का दान करें.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

दिनचर्या व्यवस्थित रखने से कार्य समय पर पूरे होंगे. काम पर ध्यान देना भविष्य में फायदेमंद रहेगा. बिजनेसमैन किसी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकते हैं. नई योजनाओं पर काम शुरू होगा. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. किसी कठिन विषय में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थी ध्यान से पढ़ाई करें. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए व्यवहार में नम्रता रखें. किसी मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. ऑफिस में प्रेजेंटेशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. राजनीतिक संबंध भी लाभ देंगे. रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. डाउट्स क्लियर करने का सही मौका मिलेगा. पारिवारिक सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा. सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

ऑफिस में काम का दबाव रहेगा. सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें. व्यावसायिक सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंगे. फिजूलखर्ची से बचें. अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें. प्रोजेक्ट पूरा करने में भाई-बहन या टीचर की मदद लें. संदेह से बचें. परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है. गाय को हरी घास खिलाएं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

दिन तरक्की देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है. सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी में खर्च होगा. बच्चों को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी कन्या को मिठाई खिलाएं.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

काम समय पर पूरे होंगे. समाज में आपकी छवि सुधरेगी. आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन सकती है. परिवार पर धन खर्च होगा. शिक्षकों का दिन व्यस्त रहेगा. आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. मेहमानों का आना-जाना हो सकता है. किसी बुजुर्ग की सेवा करें.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा. कोई नई योजना शुरू हो सकती है. रुकी हुई आर्थिक समस्या सुलझ सकती है. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. सकारात्मक सोच से काम सफल होंगे. प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है. धन के मामलों में सजग रहें. विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी. काली चीजों का दान करें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

अतिरिक्त जिम्मेदारियां पूरी होंगी. समाज में पहचान बढ़ेगी. फैशन डिजाइनिंग से लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. पुराने दोस्त से बात होगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी. कुआंरी कन्या को उपहार दें.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा. मार्केटिंग में सफलता मिलेगी. बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. धन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा. जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. मछलियों को आटा खिलाएं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पारदेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से 12 ज्योतिर्लिंगों का मिलता है फल
Next Article संकष्टी चतुर्थी आज, बन रहे दुर्लभ संयोग, जीवन रहेगा सुखी व समृद्ध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?