By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धीरेन्द्र शास्त्री का 30वां जन्मदिन कल, नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > धीरेन्द्र शास्त्री का 30वां जन्मदिन कल, नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव!
Madhya Pradesh

धीरेन्द्र शास्त्री का 30वां जन्मदिन कल, नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव!

DB News
Last updated: 03/07/2026 12:13 PM
DB News
Share
6 Min Read
धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मदिन कल है, जिसकी तैयारी कुछ इस प्रकार से की जा रही है.
SHARE

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना 30वां जन्मदिन 4 जुलाई 2026 को है. जानिए इस बार जन्मदिन पर क्या खास तैयारियां की जा रही हैं?

Source : MEDIA

Contents
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना 30वां जन्मदिन 4 जुलाई 2026 को है. जानिए इस बार जन्मदिन पर क्या खास तैयारियां की जा रही हैं?धीरेन्द्र शास्त्री का कब है जन्मदिन?सन्यासी बाबा के पुजारी हैं धीरेन्द्र शास्त्री‘शिक्षा, दान और ध्यान दिवस’ के रूप में जन्मदिन मनाने का संकल्पकैसे प्रसिद्ध हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?सनातन धर्म के प्रचार से सुर्खियां बटोरीजरूरतमंद बेटियों की शिक्षा में सहयोग करेंधीरेन्द्र शास्त्री क्यों रहते हैं चर्चा में?

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: देश-विदेश में सनातन धर्म की ध्वजा पताका फहराने वाले बाबा बागेश्वर धाम सरकार हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक ओर मध्य प्रदेश के छतरपुर में देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी यहां पहुंचे हैं और बागेश्वर धाम पहुंचकर सन्यासी बाबा के दर्शन, पूजन किए हैं. वहीं धीरेन्द्र शास्त्री का 30वां जन्मोत्सव भी 4 जुलाई 2026 को पड़ रहा है. जिसको लेकर उनके भक्तों में उत्सुकता बनी हुई है कि आखिरकार धीरेन्द्र शास्त्री अपना जन्मदिवस कहां और किस रूप में मनाएंगे? क्योंकि धीरेन्द्र शास्त्री ने अपना जन्मदिवस ‘शिक्षा, दान और ध्यान दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है.

धीरेन्द्र शास्त्री का कब है जन्मदिन?

सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा (गढ़ागंज) गांव में हुआ. यहां से निकलकर उन्होंने देश-विदेश में श्रीराम कथा और श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से अपनी पहचान बनाई. उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ था. कल शनिवार को धीरेन्द्र शास्त्री का 30वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन उत्सव मनाने को लेकर एक बार भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

सन्यासी बाबा के पुजारी हैं धीरेन्द्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री आज भले ही सनातन धर्म के चर्चित चेहरों में गिने जाते हों, लेकिन मुख्य रूप से वे सन्यासी बाबा के पुजारी के रूप में जाने जाते हैं. छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में सन्यासी बाबा का मंदिर है, जहां बालाजी हनुमानजी महाराज का प्रसिद्ध मंदिर है. उनकी कृपा और आशीर्वाद से आज देशभर में धर्म प्रचार में जुटे हुए हैं.

‘शिक्षा, दान और ध्यान दिवस’ के रूप में जन्मदिन मनाने का संकल्प

बताया जा रहा है कि धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मदिन इस बार केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि बागेश्वर धाम की ओर से इसे ‘शिक्षा, दान और ध्यान दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की गई है. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने जन्मदिन पर होने वाले खर्च को जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा के लिए समर्पित करने की बात कही है. यहां बतादें कि धीरेन्द्र शास्त्री हर वर्ष गरीब कन्याओं का विवाह करते हैं और उन्हें महंगे उपहार दान के रूप में देते हैं.

कैसे प्रसिद्ध हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

गढ़ा गांव में जन्मे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कब बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर कब बन गए? उन्हें खुद को भी पता नहीं चला होगा. हलांकि उनकी पहचान दरबार लगाने के कारण हुई और उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा, हनुमान कथा के  वाचक से भी अपनी पहचान बनाई. आज देश-विदेश में रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा और हनुमान भक्ति के माध्यम से लाखों लोगों तक सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.

सनातन धर्म के प्रचार से सुर्खियां बटोरी

कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने प्रवचनों और कथाओं के माध्यम से सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया है. वे युवाओं को अपनी भारतीय संस्कृति, धर्मग्रंथों और सभ्यता से जुड़ने की प्रेरणा दी है. उनके हर धार्मिक कार्यक्रमों में श्रीराम, हनुमान भक्ति, गौ सेवा, संस्कार, परिवार और भारतीय संस्कृति जैसे विषयों के माध्यम से सनातन धर्म को मानने पर जोर दिया गया. आज भी देश और विदेश में  जहां भी श्रीमद्भागवत पुराण या रामकथा करने के लिए जाते हैं. वहां सनातन धर्म और अपने माता-पिता के द्वारा बताए गए सद्कर्मों पर चलने पर जोर देते हैं.

जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा में सहयोग करें

बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मदिन को सेवा और समाजहित से जोड़ने का निर्णय लिया है. बागेश्वर धाम की ओर से इसे ‘शिक्षा, दान और ध्यान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने अपने अनुयायियों से अपील की है कि जन्मदिन पर महंगे उपहार देने के बजाय जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा में सहयोग करें. साथ ही ध्यान, सेवा और दान के कार्यों में भाग लें.

बताया जा रहा है कि उनके जन्मदिन के इस अवसर पर बागेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

धीरेन्द्र शास्त्री क्यों रहते हैं चर्चा में?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धार्मिक कथाओं, सामाजिक संदेशों, सनातन धर्म से जुड़े बयानों और देशभर में होने वाले दिव्य दरबारों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अभी हाल ही में देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी बागेश्वर धाम पहुंचे और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ यज्ञ-हवन में हिस्सा लिया. बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उद्योगपति अनंत अंबानी को दिव्य दर्शन कराए. यहां पहुंचने के बाद वे पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए. इस दौरान वह धीरेंद्र शास्त्री के साथ पूजा में शामिल हुए. एक वीडियो में अनंत को धीरेंद्र शास्त्री के साथ हाथ में गदा थामे हुए भी नजर आ रहे हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Anant Ambani Visits Bageshwar DhamBageshwar DhamBageshwar Dham SarkarDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDhirendra Krishna ShastriDhirendra Krishna Shastri Birthday 2026Dhirendra Shastri Agedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSANATAN DHARMA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…
Next Article नर्मदा जयंती पर 18 जिलों में होंगे कार्यक्रम, नदी संरक्षण को लेकर हुआ मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?