By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…
Business

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

DB News
Last updated: 02/07/2026 12:39 PM
DB News
Share
6 Min Read
ईपीएफओ के द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय
SHARE

प्रोविडेंट फंड योगदान के नियमों में किया गया है बदलाव, EPFO के नए बदलाव से 1800 रुपये से ऊपर पीएफ आपकी मर्जी से ही काटी जाएगी.

Source : MEDIA

Contents
प्रोविडेंट फंड योगदान के नियमों में किया गया है बदलाव, EPFO के नए बदलाव से 1800 रुपये से ऊपर पीएफ आपकी मर्जी से ही काटी जाएगी.कर्मचारी के पास ज्यादा पीएफ कटवाने का होगा ऑप्शननए नियम सभी के लिए नहीं होंगे लागूउदाहरण बतौर ऐसे समझेंनए नियमों से कर्मचारी और कंपनी दोनों को होगा फायदाPF निकालने के नियमों में भी हुआ बदलावआंशिक निकासी को लेकर किए गए बदलावकैसे निकालें पीएफ राशि?

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

EPFO New Rule: एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने नए नियम लागू कर दिए हैं और अपने एक्टिव सब्सक्राइबर्स के लिए प्रोविडेंट फंड नियमों में बदलाव किया है, जिसका असर हर कर्मचारी की टेक-होम सैलरी पर दिखेगा. नए नियमों के मुताबिक अब से हर महीने 1800 रुपये का पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन (PF Contribution) पूरी तरह से स्वैच्छिक यानी वॉलंटरी होगा.

कर्मचारी के पास ज्यादा पीएफ कटवाने का होगा ऑप्शन

ईपीएफओ के द्वारा लागू किए गए नए नियम के तहत, कानूनी वेतन सीमा (जो अभी 15,000 रुपये प्रति माह है) तक 12% का योगदान अनिवार्य है. इससे ज्यादा का कंट्रीब्यूशन स्वैच्छिक माना जाएगा. बुधवार को नोटिफाई की गई एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड्स स्कीम, 2026 के प्रावधानों के अनुसार, “कोई कर्मचारी कानूनी वेतन सीमा से ज्यादा वेतन पर कानूनी दर या उससे ज्यादा किसी भी दर पर स्वैच्छिक आधार पर अतिरिक्त योगदान करने का विकल्प चुन सकता है.

नए नियम सभी के लिए नहीं होंगे लागू

यानी कि अगर आपकी बेसिक सैलरी 15000 रुपया महीना या उससे ज्यादा है, तो सरकार के नियम के मुताबिक उसे उसका 12% यानी कि हर महीने 1800 रुपये पीएफ कंट्रीब्यूशन के तौर पर देना होगा. नियमों में किया गया नया बदलाव उन लोगों के लिए है, जिनकी सैलरी काफी ज्यादा है.

उदाहरण बतौर ऐसे समझें

ईपीएफओ के नए नियमों को समझना है तो उदारहण बतौर ऐसे समझें, अगर किसी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो पुराने के नियम के मुताबिक, उसकी सैलरी में से 12% (6000 रुपये के करीब) पीएफ में काट लिया जाता था. अब नए नियम के तहत, भले ही आपकी बेसिक सैलरी 1 लाख रुपये प्रति माह हो, लेकिन कंपनी केवल शुरुआती 15000 रुपये की लिमिट पर ही 1800 रुपये काटेगी, जो कि अनिवार्य है. इसमें एम्प्लॉयर (नियोक्ता) का भी उतना ही योगदान रहेगा. बाकी बची हुई सैलरी पर आपको ज्यादा पीएफ रिटायरमेंट सेविंग्स के तौर पर कटवाना है या नहीं, यह पूरी तरह से आपकी मर्जी पर निर्भर करेगा.

नए नियमों से कर्मचारी और कंपनी दोनों को होगा फायदा

यहां बतादें  कि अगर आप 15000 रुपये ऊपर बची हुई सैलरी पर पीएफ नहीं कटवाते हैं, तो वह रकम आपकी टेक-होम सैलरी में जोड़ दी जाएगी.यानी कि आपकी तनख्वाह बढ़कर आएगी. इससे कंपनियों को भी फायदा होगा क्योंकि उनके लिए भी कानूनी रूप से कर्मचारी की बड़ी सैलरी पर उस हिसाब से बड़ा कंट्रीब्यूशन नहीं देना होगा.

PF निकालने के नियमों में भी हुआ बदलाव

अब नौकरीपेशा लोग बीमारी, शिक्षा, शादी और घर जैसी जरूरतों के लिए अपने PF अकाउंट से पात्र 75 प्रतिशत राशि का 100प्रतिशत तक पैसा निकाल सकेंगे. केंद्र सरकार ने पुरानी 1952 की व्यवस्था को बदलकर अब सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत 29 जून से देश में नई EPF स्कीम लागू की है. यहां बतादें कि केंद्र सरकार पुरानी ‘ईपीएफ स्कीम 1952’ की जगह अब ‘EPF स्कीम 2026’ को नोटिफाई किया है. इसके तहत PF सब्सक्राइबर्स के लिए आंशिक निकासी की शर्तों में बदलाव किए गए हैं.

आंशिक निकासी को लेकर किए गए बदलाव

नए नियमों के तहत अब कोई भी EPFO मेंबर अपने PF अकाउंट से पूरा पैसा आंशिक निकासी के रूप में नहीं निकाल सकेगा. अब ग्राहकों को अपने पीएफ अकाउंट में कुल ‘एलिजिबल मेंबर बैलेंस’ का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा PF अकाउंट में रखना होगा. इसे उदाहरण बतौर समझा जा सकता है. अगर किसी कर्मचारी के पीएफ खाते में कुल एलिजिबल मेंबर बैलेंस 1 लाख रुपए हैं, तो नए नियम के मुताबिक 25 हजार (25 प्रतिशत) को खाते में ही छोड़ना अनिवार्य होगा. इस राशि को निकालने की अनुमति नहीं होगी. इसके बाद जो शेष 75 हजार (75 प्रतिशत) बचेंगे, उसे ही निकाल सकेंगे.

कैसे निकालें पीएफ राशि?

पीएफ निकालने के लिए कर्मचारी को सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर लॉगइन करना पड़ेगा. वेबसाइट खुलते ही आपको राइट साइड पर यूएएन और पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा. जिसके बाद आपके पास OTP आएगा इस भरकर सबमिट करें. अगले पेज पर Online Services के टैब पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन सूची से Form (फॉर्म -31,19 और 10C) का चयन करें. यहां आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर भरकर इसे वेरिफाइ करके आगे सबमिट करना होगा.

अगले पेज पर फॉर्म नंबर 31 का चयन करें. इसके बाद अगले पेज पर कितना पैसा निकालना है, क्यों निकालना है और अपना पता जैसी डिटेल्स भरना होंगी.

इसके बाद इन डिटेल्स को सत्यापित करके Get Aadhaar OTP पर क्लिक करते ही आपका क्लेम सबमिट हो जाएगा.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 93.53 पर पहुंचा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateEmployees' Provident Fund OrganisationEPFOJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article T20 में इंग्लैंड को इन खिलाड़ियों ने जमकर धोया, लेकिन बारिश से मैच धुला
Next Article धीरेन्द्र शास्त्री का 30वां जन्मदिन कल, नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?