Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा ने जयपुर में कहा कि लड़कियों के पेट की नाभि ढकी रहेगी, तभी वह सुरक्षित रह सकती हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pandit Pradeep Mishra on Women Safety: मध्य प्रदेश सिहोर के चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं की सुरक्षा को चिंता व्यक्त की है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है, जहां उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि, “लड़कियों के पेट की नाभि ढकी रहेगी, तभी वह सुरक्षित रह सकती हैं क्योंकि आज के समय में पहनावे की वजह से ही अपराध बढ़ रहे हैं.”
प्रदीप मिश्रा का कहना है कि अगर तुलसी के पौधे की जड़ दिखने लगे तो पौधा मर जाता है. ऐसे ही लड़कियों की नाभि भी उनके शरीर की जड़ है. उसे ढककर रखना चाहिए. जितना ढका रहेगा, महिलाएं उतनी सुरक्षित बनी रहेंगी.
गौरतलब है कि पंडित प्रदीप मिश्रा जयपुर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं. कथा के दूसरे दिन, शनिवार (3 मई) को उन्होंने यह बयान दिया.

