By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ₹160,319 पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी रिकार्ड स्तर पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > ₹160,319 पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी रिकार्ड स्तर पर
Business

₹160,319 पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी रिकार्ड स्तर पर

DB News
Last updated: 21/03/2026 12:11 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पहली बार ऐसा हुआ है जब सोने की कीमतों में फेरबदल देखने को मिला है. जिस प्रकार से सोने के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है, उससे साफ हो रहा है कि सोना अब धीरे-धीरे मिडिल क्लास की पहुंच से दूर होता जा रहा है.

Source : MEDIA

Contents
पहली बार ऐसा हुआ है जब सोने की कीमतों में फेरबदल देखने को मिला है. जिस प्रकार से सोने के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है, उससे साफ हो रहा है कि सोना अब धीरे-धीरे मिडिल क्लास की पहुंच से दूर होता जा रहा है.भारतीय महानगरों में सोने का आज का भावक्या अगले साल भी बढ़ेगी कीमत?क्यों बढ़ रहे सोने के भाव?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Gold Price: गोल्ड की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ्ती है. एक तरफ रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले टूट रहा है. वहीं सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹160,319 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹147,696 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹120,843 प्रति 10 ग्राम है.

यदि आप सोने (गहने, सिक्के और बार) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो भारत में रोजाना की सोने की कीमत (Gold Price) के बारे में अप-टू-डेट जानकारी लेते रहना बहुत जरूरी है. सोने की डेली कीमतों (Gold Price Today) पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश में मदद मिल सकती है.

भारत में सोने के रेट कई प्रमुख कारकों से प्रभावित होते हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमतें, भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट और स्थानीय मांग, विशेष रूप से दीवाली और धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान और ग्लोबल आर्थिक विकास आदि शामिल हैं.

भारतीय महानगरों में सोने का आज का भाव

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव (Gold Price) भी अलग-अलग होते हैं क्योंकि देश में अभी गोल्ड के रेट (Gold Rate) को लेकर एक दर तय नहीं हो पाई है. अलग राज्य और अलग शहरों के लोकल टैक्स और ज्वैलरी मेकिंग चार्ज के अलावा कुछ और फैक्टर भी सोने के दाम पर असर डालते हैं. सामान्य तौर पर दक्षिणी शहर चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ते या घटते हैं.

साल के आखिरी में सोने का भाव आसमान छू रहा है. सोने की कीमतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. 24 कैरेट में 10 ग्राम सोने का भाव 1,41,925 तक पहुंच गया है. ऐसे में यह साल सोने की कीमतों के लिए ऐतिहासिक साबित होता दिख रहा है. सोने की कीमतें लगातार नई-नई रिकॉर्ड ऊंचाइयों को हासिल कर रही हैं. इस साल सोने की कीमतों में 70 परसेंट से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. साल की शुरुआत में 10 ग्राम सोने की कीमत 83680 रुपये थी. अब यह धीरे-धीरे डेढ़ लाख के करीब पहुंचता जा रहा है.

क्या अगले साल भी बढ़ेगी कीमत?

सोना खरीदने वालों के बीच अब इस बात की चिंता सताने लगी है कि क्या 2026 में भी कीमतों में यही तेजी देखने को मिलेगी? विश्लेषकों का कहना है कि अगले साल दिसंबर तक सोने की कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस (158485 रुपये प्रति 10 ग्राम) तक जा सकती है. एक सर्वे के मुताबिक, अगले साल सोने की कीमतें लगभग 36 परसेंट बढ़ सकती हैं और यह 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं. मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से यह लगभग 1,58,213 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा. इन अनुमानों में भारत में लगने वाला अतिरिक्त 3 परसेंट का GST और स्टैंप ड्यूटी शामिल नहीं है.

क्यों बढ़ रहे सोने के भाव?

सोने की कीमत में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह जियोपॉलिटिकल टेंशन है. एक तरफ रूस-यूक्रेन के बीच जंग पिछले तीन साल से बिना किसी समाधान के जारी है, वेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई में संभावित रुकावट को लेकर भी चिंताएं हैं, अफ्रीका में ISIS से जुड़े ग्रुप्स के खिलाफ अमेरिकी मिलिट्री कार्रवाई की खबरों से भी निवेशक टेंशन में हैं. अनिश्चितता के एक ऐसे माहौल में निवेशक इक्विटी जैसे ज्यादा जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश में लगा रहे हैं, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं.

सोने की कीमतों में आई इस तेजी की एक और वजह है. दरअसल, मार्केट को उम्मीद है कि US सेंट्रल बैंक अगले साल कम से कम दो बार रेट कम करेगा. इंटरेस्ट रेट कम होने से निवेशक फिक्स्ड डिपॉजिट, बॉन्ड और सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स की जगह निवेश का ऐसा विकल्प ढूंढ़ते हैं, जो वैल्यू बनाए रख सके. यही वजह है कि गोल्ड ETF में लगातार निवेश बढ़ रहा है. दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने भी सोने की खरीदारी बढ़ा दी है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं. जिससे मिडिल क्लास सोना खरीदने से दूर होता दिख रहा है.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGold Latest RateGold PriceGold Price Record HighJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article पौष पुत्रदा एकादशी पर इनका दान करने से बचें, 2026 में बिगड़ सकता है भाग्य!
Next Article प्रेग्नेंसी में क्यों नहीं छूना चाहिए शिवलिंग, जानें प्रमुख वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?