पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन में शनिवार को बड़ा धमाका हो गया.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Explosion in Pakistan Railway Station: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन में शनिवार को बड़ा धमाका हो गया है. इस धमाके में 21 लोगों की मौत की मौत हो गई है. जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. मौके पर बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच गई हैं. मामले की जांच की जा रही है.
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस वक्त धमके को अंजाम दिया गया, स्टेशन पर काफी भीड़ थी. एक ट्रेन पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी. इसके अलावा भारी संख्या में यात्री दूसरी पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. धमाके के बाद क्वेटा रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे. स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई.
बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. टीम घटनास्थल पर युद्धस्तर पर काम कर रही है. बम निरोधक दस्तों को भी मौके पर जांच करने के लिए बुलाया गया है. पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है.

