पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख पर पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान भी जवाब देने में सक्षम है.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan Defence Minister Khawaja Asif: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को 26 निर्दोष लोगों को मार दिया. इस घटना से भारतीय आहत हैं और सरकार एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं. ऐसा होता देख पड़ोसी मुल्क में हड़कंप मच गया है. हालांकि, इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ नहीं है. पाकिस्तानी न्यूज चैनल HUM की महिला न्यूज एंकर ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से जब पूछा कि अगर भारत हमारे खिलाफ एक्शन लेगा तो आप क्या करेंगे? इसपर रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भारत ऐसी कोई स्थिति पैदा करने की कोशिश करता है तो हम उसका जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं. आपको अभिनंदन वाली घटना याद होगी कि जब पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया गया था तो क्या हुआ था. वो भारत के खिलाफ बोलते दिखाई पड़ रहे हैं.
पहले जानिए ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में कोई दुस्साहस हुआ, तो पाकिस्तान इसका जवाब कोलकाता तक हमला करके देगा. अपने गृहनगर सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए आसिफ ने कहा, “अगर भारत इस बार कोई ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ (बनावटी हमला) करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह, हम इसे कोलकाता तक ले जाएंगे.”
ख्वाजा के खोखले दावे
ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि उनके पास ऐसी खबरें हैं कि भारत एक ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ की योजना बना रहा है. उनके मुताबिक, भारत अपने ही लोगों या हिरासत में लिए गए पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर कहीं लाशें बिछाएगा और फिर उन्हें ‘आतंकवादी’ बताकर पाकिस्तान पर आरोप मढ़ेगा. हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया. ख्वाजा आसिफ का यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पड़ोसी देश की किसी भी गलती का मुंहतोड़ और अभूतपूर्व जवाब दिया जाएगा.पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक संघर्ष चला था, जिसके बाद से तनाव बना हुआ है.
एक महीने पहले सता रहा था ये डर
ख्वाजा आसिफ ने ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भी पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को एक डर सता गया था. ख्वाजा आसिफ ने एख महीने पहले कहा था कि अगर इस संघर्ष में इजरायल को बढ़त मिलती है, तो वह अफगानिस्तान, भारत और ईरान को साथ लेकर पाकिस्तान के खिलाफ एक गुट बना सकता है. इससे पाकिस्तान चारों ओर से दुश्मनों से घिर जाएगा और सुरक्षा कमजोर होगी.
भारत-पाकिस्तान में तनाव
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपनी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। बीते साल मई में भारत और पाकिस्तान की चार दिन की लड़ाई के बाद से लगातार वह कुछ ना कुछ बोलते रहे हैं। बड़बोलेपन की वजह से आसिफ की बातें अक्सर दुनिया का ध्यान खींचती हैं.
ख्वाजा आसिफ की हालिया टिप्पणी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों के बाद आई है. राजनाथ सिंह ने हाल ही में केरल में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से की गई कोई भी दुस्साहस एक अभूतपूर्व और निर्णायक जवाब को न्योता देगा.
राजनाथ सिंह ने क्या कहा है
राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए हमारा पड़ोसी किसी तरह की दुस्साहस करने की कोशिश कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा. हम उनको बताना चाहतेहैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.

