By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बंगाल, आसाम और पाण्डुचेरी में भगवा लहर, तमिलनाडु और केरल फिसला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > बंगाल, आसाम और पाण्डुचेरी में भगवा लहर, तमिलनाडु और केरल फिसला
National

बंगाल, आसाम और पाण्डुचेरी में भगवा लहर, तमिलनाडु और केरल फिसला

DB News
Last updated: 05/05/2026 12:23 PM
DB News
Share
7 Min Read
जनरल इलेक्शन में भाजपा की बड़ी जीत
SHARE

बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 207 सीटें में जीत दर्ज, टीएमसी ने 80 सीटों पर सिमटी, कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है. एक सीट फालता पर 21 मई को होगी वोटिंग.

Source : MEDIA

Contents
बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 207 सीटें में जीत दर्ज, टीएमसी ने 80 सीटों पर सिमटी, कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है. एक सीट फालता पर 21 मई को होगी वोटिंग.किसी भी प्रदेश में सीएम फेस नहींशुभेंदु अधिकारी प्रबल दावेदार16वें राउंड की काउंटिंग में शुभेंदु हुए आगेसबसे चर्चित रही भवानीपुर सीटतमिल-केरल में नहीं बन पाई बातचुनाव चोरी, संस्था चोरी अब और चारा ही क्या-राहुलकांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- बंगाल में भगवा लहर हैविजय की पार्टी 2 साल में परचम लहराया

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में बीजेपी ने परचम लहरा दिया है. अब मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा शुरु हो गई है. संभवत: 9 अप्रैल 2026 को बंगाल में नया मुख्यमंत्री शपथ लेगा. यहां बतादें कि भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बैनर्जी को 15,114 वोटों से हराया है. सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है. 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीत दर्ज की थी. ममता ने अपनी हार के बाद आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया. यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए.

किसी भी प्रदेश में सीएम फेस नहीं

अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उन चुनावों में बीजेपी ने किसी भी राज्य के चुनाव के वक्त कभी भी सीएम फेस की घोषणा नहीं करती है. हमेशा पीएम मोदी और अमित शाह की छवि के सहारे राज्य में चुनाव लड़े गए हैं. खुद प्रधानमंत्री ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां की. पिछले एक महीने पीएम मोदी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के तरह चुनावी प्रचार किया. हालांकि, पार्टी की तरफ से रैलियों में साफ कर दिया गया है, कि इस बार राज्य में मुख्यमंत्री बंगाली ही बनेगा. खुद गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा कर चुके हैं.

शुभेंदु अधिकारी प्रबल दावेदार

शुभेंदु अधिकारी का नाम मुख्यमंत्री बनने की लिस्ट में सबसे आगे है. इसकी वजह शुभेंदु अधिकारी के पास जमीनी समझ और नेटवर्क है. उन्होंने पिछले दो विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को सीधी टक्कर दी है, साथ ही उन्हें दो बार हराया भी है. हालांकि, नारदा स्टिंग में उनका नाम का आना, उनकी राह में एक बड़ी मुसीबत बन सकता है. इस बार भी भवानीपुर विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को बड़े अंतर से हराया है. इसके अलावा दिलीप घोष बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं. दिलीप घोषकी पकड़ पार्टी में मजबूत बनी हुई है. समीक भट्टाचार्य बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. इनका नाम भी सीएम की रेस में शामिल है. पेशे से फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल और पूर्व राज्यसभा सांसद के अलावा सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूप गांगुली को भी सीएम का पद पार्टी सौंप सकती है.  

16वें राउंड की काउंटिंग में शुभेंदु हुए आगे

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पश्चिम बंगाल में 15 सालों तक सत्ता संभालने वाली मुख्यमंत्री और भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार ममता बनर्जी अपनी ही सीट बचाने में नाकाम हो गईं. बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष और भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को कुल 15,105 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया है. अधिकारी ने भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ 554 वोटों से बढ़त बनाई. उसके बाद मुड़कर नहीं देखा और 20वें राउंड में यह फासला कुल 15,105 वोटों का हो गया.

सबसे चर्चित रही भवानीपुर सीट

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट सबसे चर्चित रही. यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार थीं, जिनके सामने चुनावी मुकाबले में विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी थे. भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी को कुल 73,390 वोट मिले और 20वें राउंड की काउंटिंग के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 73,917 हो गया. जबकि सीएम ममता बनर्जी को 58,812 वोट मिले. ऐसे में दोनों प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर कुल 15,105 वोटों का रहा.

तमिल-केरल में नहीं बन पाई बात

देश के पांच प्रमुख राज्य पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए. इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का विस्तार तो हुआ है. असम में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होकर इतिहास रच दिया है तो वहीं पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करके अपनी पकड़ मजबूत बनाई है. पश्चिम बंगाल में पार्टी ने धमाकेदार अंदाज में अपना सियासी खाता खोला, लेकिन दक्षिण के तमिलनाडु और केरल में कमल का फूल खिलने में एक बार फिर नाकाम साबित हुआ है.

चुनाव चोरी, संस्था चोरी अब और चारा ही क्या-राहुल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि- असम और बंगाल में BJP ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव चुराया है. हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गईं. हमने यह तरीका पहले भी देखा है- मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 में ऐसा ही हुआ है. चुनाव चोरी, संस्था चोरी अब और चारा ही क्या है.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- बंगाल में भगवा लहर है

बहरामपुर से हारने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- बंगाल में भगवा लहर है. हम कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़े थे. हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस को फिर से खड़ा करने और उसे बचाने के लिए मुर्शिदाबाद, मालदा, दिनाजपुर और पुरुलिया में हम कांग्रेस को बचाने की कोशिश करेंगे.

विजय की पार्टी 2 साल में परचम लहराया

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा उलटफेर देखने को मिला. यहां के CM स्टालिन अपने ही बागी से हार गए. यहां के हीरो विजय रहे. जिन्होंने 2 साल के अंतराल में पार्टी को मजबूत कर लिया और जीत का परचम लहरा दिया. विजय की पार्टी टीवीके 10 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं केरल में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि पांडुचेरी में एनडीए गठबंधन को जीत मिली है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:AssamBengal BJP CMDB News UpdateDBNewsupdateGeneral Election to AssemblyKeralaMP NEWSPuducherryTamil NaduWest Bengal Election Results 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!
Next Article बंगाल में भगवाराज: सुवेंदु अधिकारी ने ली पीएम मोदी के सामने शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?