By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बागेश्वर धाम में एक घंटे ठहरेंगे PM मोदी, ऐसा है शेड्यूल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > बागेश्वर धाम में एक घंटे ठहरेंगे PM मोदी, ऐसा है शेड्यूल
Madhya Pradesh

बागेश्वर धाम में एक घंटे ठहरेंगे PM मोदी, ऐसा है शेड्यूल

DB News
Last updated: 18/04/2026 11:18 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

PM Modi at Bageshwar Dham: पीएम मोदी आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. रविवार को वह बागेश्वर धाम में जाएंगे. यहां उन्हें कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखनी है.

Source : MEDIA

Contents
PM Modi at Bageshwar Dham: पीएम मोदी आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. रविवार को वह बागेश्वर धाम में जाएंगे. यहां उन्हें कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखनी है.ऐसा है बागेश्वर धाम का कैंसर हॉस्पिटललगभग 23 घंटे एमपी में रहेंगे पीएम मोदीशाम को भोपाल में कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे 10 विशेष लोग, भाजपा ने सूची की जारीमंच पर इनकी रहेगी उपस्थितिभाषण के लिए समय निर्धारित

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Modi at Bageshwar Dham: पीएम मोदी आज (रविवार) बागेश्वर धाम आ रहे हैं. मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित इस धाम में वह पूरे एक घंटे ठहरेंगे. इस दौरान वह बालाजी मंदिर के दर्शन करेंगे और फिर यहां कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी रहेंगे. बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन विशेष अतिथियों की मेजबानी करेंगे.

पीएम मोदी अपनी बागेश्वर धाम यात्रा के ठीक बाद भोपाल रवाना होंगे. यहां वह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे. भोपाल में वह पूरे 23 घंटे रूकेंगे. राजभवन में वह रात्रि विश्राम करेंगे.

ऐसा है बागेश्वर धाम का कैंसर हॉस्पिटल

बागेश्वर धाम का यह नया हॉस्पिटल 252 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा. 2.37 लाख वर्ग फीट में बनने वाले इस हॉस्पिटल से आसपास के सात जिलों के कैंसर रोगियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को लाभ मिलेगा. इस बिल्डिंग में प्राकृतिक रौशनी के साथ ही कम से कम शोर होगा. इसका आकार पिरामिड की तरह होगा. ग्राउंड फ्लोर का 4124 वर्ग मीटर में बनेगा जबकि शीर्ष फ्लोर 816 वर्ग मीटर का होगा.

लगभग 23 घंटे एमपी में रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी का मध्यप्रदेश दौरा रविवार दोपहर खजुराहो एयरपोर्ट से शुरू होगा। वह लगभग 23 घंटे मध्यप्रदेश में रहेंगे। दोपहर 1.25 बजे विमान के उतरने के बाद, वे हेलीकॉप्टर से 1.45 बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे. बागेश्वर धाम में पीएम मोदी ‘बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर’ की नींव रखेंगे. यह कैंसर अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

शाम को भोपाल में कार्यक्रम

बागेश्वर धाम के दौरे के बाद, पीएम मोदी शाम को भोपाल पहुंचेंगे. यहां वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में सरकार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद, सोमवार को वे ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में भाग लेंगे. यह समिट मध्यप्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी का यह दौरा प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे 10 विशेष लोग, भाजपा ने सूची की जारी

भाजपा ने 10 लोगों के नाम की सूची जारी की है, बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 10 विशेष लोग मिलेंगे जिन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शामिल हैं.

मंच पर इनकी रहेगी उपस्थिति

मंच पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पीएम मोदी के बगल में बैठेंगे. पीएम मोदी की बाईं ओर राज्यपाल मंगूभाई पटेल नजर आएंगे. इनके साथ ही मध्य प्रदेश सीएम मोहनलाल यादव, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मंच पर मौजूद रहेंगे. यहां साधू-संत भी नजर आएंगे. जगतगुरू रामभद्राचार्य, साध्वी रितंभरा और महंत श्री बालक योगेश्वर दास भी मंच पर बैठेंगे.

भाषण के लिए समय निर्धारित

मंच पर मौजूद अतिथियों के लिए 2 बजकर 17 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक, यानी 5 मिनट का समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण के लिए रखा गया है. इसके ठीक बाद 2.22 से 2.27 के बीच पीएम मोदी बटन दबाकर ‘बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट’ की आधारशिला रखेंगे. कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी करीब आधा घंटा यहां भाषण देंगे. इसके ठीक बाद 3 बजे वह बागेश्वर धाम से रवाना हो जाएंगे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsPM Modi at Bageshwar DhamPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article USAID फंडिंग पर फिर बोले ट्रंप, कहा- ‘भारत हमारा फायदा उठाता है…’,
Next Article भारत की जीत के लिए फैंस ने वाराणसी में किया हवन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?