USA News: ट्रंप ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी की गई आर्थिक मदद पर सवाल उठाए हैं. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि भारत को इन पैसों की जरूरत नहीं है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Donald Trump Over USAID Funding: भारत में चुनावों के लिए कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) से मिलने वाली आर्थिक मदद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से अपना कड़ा रुख दोहराया है. उन्होंने कहा है कि भारत को इस पैसे की जरूरत नहीं है. उन्होंने भारत में उच्च टैरिफ के लिए अपनी आलोचना को भी दोहराया और कहा कि भारत अमेरिका का बहुत अच्छा फायदा उठाता है.
हम भारत को चुनावों के लिए पैसे दे रहे हैं
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भारत को उसके चुनावों में मदद करने के लिए 18 मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं. आखिर क्यों? क्यों न हम पुराने पेपर बैलेट का इस्तेमाल करें और उन्हें अपने चुनावों में मदद करने दें, हम भारत को चुनावों के लिए पैसे दे रहे हैं. उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है.”

