घर और काम धंधे पर लगी बुरी नजर से बचाने के लिए करें ऐसे टोटक
BY – DB News Update
Edited By – Supriya
Buri Nazar Utarne Ke Upay : हर व्यक्ति में दो प्रकार की ऊर्जाएं क्रियाशील रहती हैं, एक सकारात्मक तो दूसरी नकारात्मक। किसी में सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है तो किसी में नकारात्मक ऊर्जा। जब कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र में सफल होता है तो उसके आसपास के लोग उसकी कामयाबी से जलते हैं, जिसकी वजह से बुरी नजर लग जाती है। क्योंकि किसी को फलते फूलते देख लोग उससे ईर्ष्या करने लग जाते हैं। अगर आप भी बुरी नजर से पीड़ित है तो ये उपाय आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं.
नजर दोष से हर क्षेत्र में निराशा
जब कोई व्यक्ति विशेष सफलता प्राप्त कर लेता है, जैसे नया घर बनवाना, दुकान, जमीन या वाहन खरीदना या फिर घर का कोई सामान खरीदकर लाना तो ऐसी स्थिति में जिस व्यक्ति की ऐसी इच्छाएं पूरी नहीं हो रही हैं तो उसके अंदर उठने वाली नकारात्मक ऊर्जा सामने वाले के लिए नजर दोष का कारण बनती हैं। नजर दोष की वजह से उसके बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं और उसको हर क्षेत्र में निराशा मिलती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई परेशानी बनी रहती है तो ऐसी स्थिति में तंत्र शास्त्र में बुरी नजर से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से हर परेशानी दूर रहती है और बुरी नजर का दोष भी दूर रहता है।
नींबू मिर्च लटकाने से बुरी नजर से बचाव
अगर काम धंधा सही से नहीं चल रहा है तो शनिवार या मंगलवार के दिन कार्यस्थल के बाहर नींबू मिर्च लटका दें और फिर जब यह सूख जाए तो उसको फिर से इन्हीं दिन बदल दें। बुरी नजर से बचने के लिए यह उपाय काफी प्रचलित है और आपने इसे कई जगहों पर देखा भी होगा। यह उपाय आपके काम धंधे को बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है।
लोबान का धुंआ भी है कारगर
अगर आपका घर बुरी नजर से प्रभावित है या ऊपरी बाधा का आभास हो रहा है तो ऐसी स्थिति में गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में हर दिन करते रहें। इसके अलावा आप लोबान का धुंआ पूरे घर में करें, बुरी नजर को दूर रखने के लिए यह उपाय काफी कारगर है। साथ ही आप घर के मुख्य द्वार पर मोर का चित्र भी लगाएं, ऐसा करने से घर में आने वाली बुरी नजर दूर रहेगी।
चार कील ठोकते ही बुरी नजर उतर जाएगी
अगर आपकी दुकान, व्यापारिक स्थल, फैक्ट्री आदि सही से नहीं चल रही है और कोई ना कोई समस्या लगी रहती है तो शनिवार के दिन चार कीलों को अपने कार्यस्थल पर के अंदर चारों दिशा में ठोक दें, ऐसा करने से लगी बुरी नजर उतर जाएगी और फिर से काम धंधे में तेजी आएगी।

