Britain Election Result 2024: कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैं सबकुछ लगा दिया, अभी काउंटिंग जारी है.
Source :MEDIA
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: supriya
Britain Election Result 2024 : ब्रिटेन में 4 जुलाई को प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग हुई थी. अब काउटिंग की जा रही है. अब तक के आए रुझानों को देखते हुए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है. अभी काउंटिंग जारी है. ऋषि सुनक ने रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन में अपनी सीट बरकरार रखी है. उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है. उन्होंने कहा कि मैं अब लंदन जाऊंगा. वहां चुनाव के रिजल्ट को लेकर मंथन करूंगा. प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मैंने अपना कार्यकाल में बहुत काम किए. मैंने अपना सबकुछ इस पर लगा दिया.
14 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही लेबर पार्टी
बताना चाहेंगे कि ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। लेबर पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी 326 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है। चुनाव परिणाम के अब तक के रुझानों में कीर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी 1997 वाली बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। लेबर पार्टी अभी तक 352 सीटें जीत चुकी है।
ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के स्टार्मर का बनना तय
मौजूदा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी 74 सीटें ही अभी तक जीत सकी है। ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के स्टार्मर का बनना तय है। स्टार्मर साल 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे। स्टार्मर, एक पूर्व बैरिस्टर हैं जिन्होंने 2015 में संसद में प्रवेश किया और 2020 में लेबर पार्टी का नेतृत्व संभाला।
एग्जिट पोल में ब्रिटेन की कुल 650 सीटों में से 410 सीट लेबर पार्टी को और कंजर्वेटिव पार्टी को 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ब्रिटेन के रक्षामंत्री ग्रांट शैप्स अपनी सीट हार गए हैं। ग्रांट अब तक हारने वाले सबसे वरिष्ठ कंजर्वेटिव कैबिनेट सदस्य बन गए हैं। शैप्स को लेबर के एंड्रयू लेविन ने दक्षिणी इंग्लैंड के वेल्विन हैटफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से हराया।
एग्जिट पोल में लेबर पार्टी थी आगे
वोटिंग के बाद एग्जिट पोल में भी यही सामने आया था कि कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. उनकी लेबर पार्टी संसदीय चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी, जबकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी नुकसान होने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया था. एग्जिट पोल से पता चला है कि लेबर पार्टी 650 सीटों वाली संसद में 410 सीटें जीतेगी, जिससे कंजर्वेटिव नेतृत्व वाली 14 साल की सरकार इस बार धराशायी हो जाएगी. अब तक की काउंटिंग से तो ऐसा ही लग रहा है. अनुमान है कि सुनक की पार्टी को केवल 131 सीटें मिलेंगी, जबकि पहले कंजर्वेटिव पार्टी को 346 सीटें मिली थीं. इस बार कंजर्वेटिव की इस हालत के पीछे पार्टी के अंदर चल रही लड़ाई बताई जा रही है.
स्टार्मर ने जनता को दिया धन्यवाद
पार्टी को मिल रहे भारी समर्थन को देखते हुए कीर स्टार्मर ने जनता का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा हम उन लोगों के लिए भी काम करेंगे, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया है. स्टार्मर ने जनता से कहा कि मैं आपके लिए बोलूंगा, आपके लिए हर दिन लड़ूंगा, बदलाव के लिए तैयार हूं. स्टार्मर ने कहा कि आपके वोट से बदलाव अब शुरू हो रहा है.
40 हजार पोलिंग बूथों पर हुआ मतदान
ब्रिटेन में मतदान के लिए 40 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए थे. पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने रिचमांड एंड नार्थलर्टन निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया. वहीं, स्टार्मर ने करीब दो घंटे बाद उत्तरी लंदन की अपनी सीट पर लिबरल डेमोक्रेट नेता एड डेवी से कुछ देर पहले वोट डाला.
लेबर पार्टी के सत्ता वापसी का दावा
ब्रिटेन में लेबर और कंजर्वेटिव पार्टी के अलावा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी व यूके रिफॉर्म पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. ओपिनियन पोल के अनुसार लेबर पार्टी को बहुमत मिल सकता है. ओपिनियन पोल से ये बात सामने आई है कि लेबर पार्टी गुरुवार को मतदान में बड़ी जीत के लिए तैयार है. वह 14 साल की कंजर्वेटिव सरकार को खत्म कर सत्ता पर काबिज हो सकती है. पोल में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री के 10 डाउनिंग स्ट्रीट दफ्तर की चाबियां सौंप दी जाएंगी.

