By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत ने करीब 900 आतंकियों पर दागीं मिसाइलें, लॉन्च पैड तबाह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > भारत ने करीब 900 आतंकियों पर दागीं मिसाइलें, लॉन्च पैड तबाह
International

भारत ने करीब 900 आतंकियों पर दागीं मिसाइलें, लॉन्च पैड तबाह

DB News
Last updated: 19/04/2026 12:44 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया.

Source : MEDIA

Contents
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया.जहां हुआ हमला वहां कितने आतंकी मौजूद थे-कहां था किस आतंकी संगठन का ठिकाना-अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कीपाकिस्तानी मीडिया और सेना की पुष्टितीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजामकहां है चक अमरू?ऑपरेशन सिंदूर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Indian Army Operation Sindoor: भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंक के आकाओं के लॉन्च पैड भारतीय सेना ने तबाह कर दिए हैं. पाकिस्तान की जमीन पर 6-7 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर एक के बाद एक हमले किए और उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया. खुफिया सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के करीब 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया.

जहां हुआ हमला वहां कितने आतंकी मौजूद थे-

बहावलपुर- 250 से ज्यादा
मुरीदके- 120 से ज्यादा
मुजफ्फराबाद- 110-130 से ज्यादा
कोटली- 75-80
गुलपुर- 75-80
भिंबर- 60
चक अमरू- 70-80
सियालकोट- 100

कहां था किस आतंकी संगठन का ठिकाना-

बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
मुरीदके के मरकज तैयबा में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना
तहरा कलां के सरजल में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
सियालकोट के मेहमूना जोया में हिजबुल मुजाहिदीन का ठिकाना
बरनाला के मरकज अहले हदीत में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना
कोटली के मरकज अब्बास में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
कोटली के मसकर राहील शाहिद में हिजबुल मुजाहिदीन का ठिकाना
मुजफ्फराबाद के शवाई नल्ला कैंप में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना
मुजफ्फराबाद के सैयदना बिलाल कैंप में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना

अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत ने हमले को लेकर कहा कि यह अभियान ‘केंद्रित और सटीक’ था. भारत ने साथ ही कहा कि उसके पास पहलगाम हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की स्पष्ट संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले विश्वसनीय सुराग और सबूत हैं. इन सटीक हमलों के बाद भारत ने विश्व के कई देशों से संपर्क साधा और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी.

पाकिस्तानी मीडिया और सेना की पुष्टि

पाकिस्तानी अखबार Express Tribune की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले खासतौर पर मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में हुए. पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता Lt Gen अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन हमलों की आधिकारिक पुष्टि की है. वहीं, मुजफ्फराबाद में हमलों के बाद पूरे इलाके में ब्लैकआउट की खबरें हैं.

तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम

ऑपरेशन सिंदूर को तीनों सेनाओं ने मिलकर अंजाम दिया. आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की तीनों सेनाओं की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग हथियार भी शामिल थे. खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादी ठिकानों के बारे में जानकार दी, जिसके बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमला किया गया. हमले भारतीय धरती से ही किए गए.

कहां है चक अमरू?

चक अमरू पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित नारोवाल जिले के शकरगढ़ तहसील में एक शहर है. यह भारत और पाकिस्तान के सीमा से लगा शहर है. चक अमरू शहर में मौजूद रेलवे स्टेशन को पाकिस्तान के आखिरी स्टेशन के तौर पर भी जाना जाता है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित यह शहर शकरगढ़ बल्ज के पश्चिम में हीरानगर के दक्षिण में स्थित चकरा क्षेत्र घुसपैठ के लिए जाना जाता है. भारत ने यहां आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने का काम किया है.

ऑपरेशन सिंदूर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा ‘पराक्रमो विजयते’.
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भी ऑपरेशन सिन्दूर की जानकारी श्री करते हुए X पर लिखा ‘जय हिंद’. बता दें कि मंगलवार देर रात पाकिस्तान के बहावलपुर, मुजफ्फराबाद, सियालकोट समेत कई अन्य ठिकानों पर भारत ने एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया, जानकारी मिल रही है कि इस हमले में 70 से अधिक आतंकी ढेर हुए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक इंडियन एयर फोर्स ने पाकिस्तान के बहावलपुरमें जैश ए मोहम्मद का हेडक्वार्टर उड़ा दिया. मुरीदके में लश्कर ए तैयबा का हेडक्वार्टर तबाह कर दिया गया. यहां लश्कर के 62 आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. मुजफ्फराबाद में हिजबुल मुजाहिद्दीन का अड्डा भी तबाह किया गया. कोटली में टेरर कैंप, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू में टेरर लॉन्च पैड और सियालकोट में आतंकी कैंप को तबाह कर दिया गया है.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndian Army Operation SindoorPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर पर एकजुट हुआ देश, 10 बजे सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next Article एलओसी पर पाकिस्तान की कायराना हरकत, गोलीबारी से 6 भारतीय नागरिकों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?