By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने अब कर दिया नया दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने अब कर दिया नया दावा
International

भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने अब कर दिया नया दावा

DB News
Last updated: 19/04/2026 11:42 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के कुछ दिनों बाद एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि भारत ने PAK के कई लड़ाकू विमानों को मार गिराया. बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Source : MEDIA

Contents
10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के कुछ दिनों बाद एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि भारत ने PAK के कई लड़ाकू विमानों को मार गिराया. बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपतिभारत के एयर चीफ मार्शल ने किया था ये दावाTrump ने 2025 नवंबर में फिर किया बेमतलब का दावाडोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा पुराना रागभारत-पाकिस्तान युद्ध को रोकने का बड़ा दावाईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ी घोषणा

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Donald Trump on India Pakistan War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मई महीने में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के दौरान 4-5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए. उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि व्यापार के नाम पर दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता की थी.

हालांकि व्हाइट हाउस में कुछ रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी की, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये लड़ाकू विमान भारत के थे या पाकिस्तान के. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘वास्तव में विमानों को हवा में मार गिराया जा रहा था. पांच, पांच, चार या पांच, लेकिन मुझे लगता है कि वास्तव में पांच जेट विमानों को मार गिराया गया.’

भारत के एयर चीफ मार्शल ने किया था ये दावा

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के कुछ दिनों बाद एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि भारत ने कई उच्च तकनीक वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया, हालांकि उन्होंने संख्या का ज़िक्र नहीं किया. वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को कमतर आंकते हुए कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) के केवल एक विमान को मामूली क्षति हुई है. पाकिस्तान ने राफेल सहित छह भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया है.

Trump ने 2025 नवंबर में फिर किया बेमतलब का दावा

भारत-पाकिस्तान को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर अपना दावा दोहराया है. दिल्ली के बार-बार इनकार के बाद भी ट्रंप इस बात पर अड़े हुए हैं कि ‘इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में वाशिंगटन की अहम भूमिका थी’. भारत की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो समझौता हुआ, उसके लिए किसी तीसरे देश ने मध्यस्थता नहीं की.

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा पुराना राग

एरिजोना के फिनिक्स में आयोजित ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने खुद को दुनिया का सबसे बड़ा ‘शांतिदूत’ करार दिया. उन्होंने दावा किया कि अपने प्रयासों से आठ युद्धों को खत्म किया है और करोड़ों लोगों की जान बचाई है.

ट्रंप के इन दावों में सबसे चौंकाने वाला जिक्र भारत और पाकिस्तान का रहा है. उन्होंने कहा कि अगर वह हस्तक्षेप नहीं करते, तो भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐसा महायुद्ध छिड़ जाता जिसमें करीब 3-5 करोड़ लोग मारे जाते. ट्रंप ने साफ तौर पर कहा, “मैंने उस युद्ध को सुलझाया जो करोड़ों लोगों की जान ले सकता था.”

भारत-पाकिस्तान युद्ध को रोकने का बड़ा दावा

ट्रंप ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय संघर्षों पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा, “मैं वह शांतिदूत हूं जिसने आठ युद्धों का निपटारा किया है. मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच का वह युद्ध खत्म कराया जिसमें 30 से 50 मिलियन (3 से 5 करोड़) लोग मारे जा सकते थे. जरा सोचिए, हमने कितनी जिंदगियां बचाई हैं.”

ट्रंप ने अपनी लिस्ट में ईरान और लेबनान का नाम भी जोड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान और लेबनान के हालिया घटनाक्रमों को भी शामिल कर लिया जाए, तो उन्होंने कुल मिलाकर 10 युद्धों को समाप्त करने में कामयाबी हासिल की है.

ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ी घोषणा

पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा करते हुए ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही तनातनी पर एक अहम अपडेट दिया. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को व्यापार और जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोलने की घोषणा कर दी है. ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए एक ‘शानदार दिन’ बताया, लेकिन साथ ही ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी.
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक ईरान के साथ होने वाला समझौता 100 प्रतिशत पूरा नहीं हो जाता और उस पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी ईरान पर बनी रहेगी.

उन्होंने कहा, “हमने दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति का निर्माण किया है और जब तक डील फाइनल नहीं होती. हमारी सेना पूरी ताकत के साथ वहां मौजूद रहेगी.”

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateDonald Trumptramp
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article लड्डू गोपाल की नाराजगी से बचने के लिए जान लें ये जरूरी उपाय!
Next Article PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से CM योगी की हुई मुलाकात, जानें क्या हुई बात?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?