Sajeeb Wazed Joy : शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने भारत को दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभानी की बात कही वहीं अन्य विदेशी शक्तियों को रोकने का आवाहन किया
Source : MEDIA
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: सुप्रिया
Sajeeb Wazed Joy : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने अमेरिका से एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि मेरी मां (शेख हसीना) की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की त्वरित कार्रवाई के लिए मेरा व्यक्तिगत आभार है. मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा. उन्होंने कहा, मेरा दूसरा संदेश यह है कि भारत को दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए और अन्य विदेशी शक्तियों को स्थिति को नियंत्रित करने नहीं देना चाहिए. जॉय ने कहा कि क्योंकि बांग्लादेश भारत का पड़ोसी है. यह भारत का पूर्वी भाग है. हमारी सरकार बांग्लादेश में शांति बनाए रखी थी. यह एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसे कोई भी नकार नहीं सकता कि शेख हसीना की सरकार ने बांग्लादेश में शांति बनाए रखी. आर्थिक विकास को बनाए रखा और देश में बढ़ते उग्रवाद को भी रोका है. हम एकमात्र सरकार हैं, जिसने साबित किया है कि हम यह कर सकते हैं. अन्य सरकारों ने कोशिश की है। वे विफल रही हैं.
वीजा रद्द की बात को किया खारिज
वहीं, सजीब ने वीजा रद्द होने की मीडिया रिपोर्ट को भी खारिज करते हुए कहा कि किसी ने भी अवामी लीग नेता का वीजा रद्द नहीं किया है और न ही उन्होंने कहीं भी राजनीतिक शरण मांगी. शेख हसीना के बेटे ने कहा, किसी ने भी उनका वीजा रद्द नहीं किया है. उन्होंने कहीं भी राजनीतिक शरण के लिए आवेदन नहीं किया है. ये सब अफवाहें हैं. हालांकि, उन्होंने शेख हसीना की जान बचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया.
कामचलाऊ सरकार लोकतंत्र नहीं
बांग्लादेश में कामचलाऊ सरकार के गठना पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि “एक तरह से मैं इसका स्वागत करता हूं क्योंकि इन लोगों को अल्पसंख्यक, अभिजात वर्ग और पश्चिम ने बनाया है. मैं निजी रूप से मानता हूं कि सरकार के मानद सलाहकार के रूप में यह एक बात है कि किसी पद पर किसी को चुना जाना और नियुक्त किया जाना अगल बात है. शासन करना एक अलग बात है और बिना राजनीतिक अनुभव के देश चलाना बहुत मुश्किल है. मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वे कैसे प्रदर्शन करेंगे, और क्या वे देश चलाने में सक्षम भी हैं.
शेख हसीना नरसंहार नहीं चाहती थीं
बांग्लादेश में सरकार के पतन के कारणों पर शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह एक छोटे समूह द्वारा और सबसे अधिक संभावना एक विदेशी खुफिया एजेंसी द्वारा उकसाया गया था. मुझे दृढ़ता से आईएसआई पर संदेह है… विरोध का कोई कारण नहीं था… कोटा हमारी सरकार ने बहाल नहीं किया था, इसे अदालत ने बहाल किया था… हमारी सरकार ने कभी भी पुलिस को किसी पर हमला करने का आदेश नहीं दिया… हमने तत्काल उसे निलंबित कर दिया जिसने व्यापक बल का प्रयोग किया था… लेकिन यह काफी नहीं था, उन्होंने सरकार से इस्तीफा देने के लिए कहा और पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया… छात्रों को हथियार कैसे मिले, ये छात्र नहीं थे, ये भीड़ थी, उग्रवादी थे, जिन्हें एक निर्वाचित सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उकसाया गया था… मेरी मां ने इस्तीफा दे दिया क्योंकि वह नरसंहार नहीं चाहती थीं.’
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को सुनाई गई सजा और बांग्लादेश में आगामी चुनाव के बीच कनेक्शन को लेकर उन्होंने कहा, “बिल्कुल। उन्होंने जो किया है, वह यह है कि उन्होंने मेरी मां को दोषी ठहराया है। उन्होंने फिर से कानून में बदलाव किया है ताकि कोई भी जिस पर भी आरोप हो, वह चुनावों में हिस्सा न ले सके, जो कि पूरी तरह से सही प्रक्रिया का उल्लंघन है क्योंकि आप किसी को तब तक बैन नहीं कर सकते जब तक उसे दोषी न ठहराया जाए, इसीलिए उन्हें यह सजा जल्दबाजी में देनी पड़ी। उन्होंने हमारी पार्टी अवामी लीग को भी चुनावों से बैन कर दिया है। यहां कोई डेमोक्रेसी नहीं है।”

