डेमोक्रेटिक प्रतद्वंदी कमला हैरिस के लुक पर दिया अजीब बयान, हैरिस को ‘पागल’ और ‘सनकी’ कहा है. ट्रंप ने हैरिस की जातीयता पर सवाल उठाया है.
Source : MEDIA
Edited By- DB News Update| Edited By: सुप्रिया
USA वॉशिंगटन. अमेरिका में नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव होनेवाला है। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिक को उम्मीदवार बनाया है. पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के लुक को लेकर अजीब बयान दे दिया। ट्रंप ने मंच से कहा कि वह कमला हैरिस से ज्यादा सुंदर हैं. ट्रम्प ने पिछले तीन हफ़्तों में हैरिस के खिलाफ़ कई व्यक्तिगत अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने हैरिस को ‘पागल’ और ‘सनकी’ कहा है. ट्रंप ने हैरिस की जातीयता पर सवाल उठाया है.
इसी सप्ताह उन्होंने कमला हैरिस को निजी हमलों का जिम्मेदार बताया था. ट्रंप ने कहा कि वह कमला हैरिस से बहुत नाराज हैं और उन पर निजी हमले कर सकते हैं. उन्होंने कहा था कि वह भी उनके ऊपर व्यक्तिगत हमले करती हैं.
ट्रंप की टिप्पणी कहीं अमेरिकी अखबार के कालम से तो नहीं..
ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में कहा कि ‘मैं उनसे बहुत अच्छा दिखता हूं. मुझे लगता है कि मैं कमला से बेहतर दिखने वाला व्यक्ति हूं.’ ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप की टिप्पणी अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक कॉलम में छपी टिप्पणी से प्रेरित है, जिसमें कमला हैरिस को सुंदर बताया गया है. पैगी नूनन वॉल स्ट्रीट में लिखे कॉलम में हैरिस की तारीफ की थी.
हैरिस के बारे में ये लिखा था..
पैगी ने हैरिस के बारे में लिखा था, ‘आप उनकी कोई खराब तस्वीर नहीं ले सकते. उनकी सुंदरता और सामाजिक गर्मजोशी मिलकर चमक पैदा करती है.’ ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया से अमेरिकी सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे एक रिपब्लिकन नेता डैविड मैककॉर्मिक को बुलाकर इस पर जोर दिया. रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘आपको अब ऐसा कहने की अनुमति नहीं है. जानते हो डेविड! कभी भी इस जाल में न फंसना। डेविड! प्जीज कभी किसी महिला को सुंदर मत कहना. क्योंकि ऐसा करने से तुम्हारा राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा.’
2020 का चुनाव धोखाधड़ी के कारण हारे
ट्रंप ने रैली में कहा, क्या आपने कभी उन्हें (हैरिस) हंसते हुए देखा है? उनकी हंसी एकदम पागल शख्स की तरह है। मैं उनसे ज्यादा सुंदर दिखता हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि वर्ष 2020 के चुनाव में वह धोखाधड़ी के कारण हार गए थे। इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप लगातार कमला हैरिस पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से ‘‘बेहद नाराज’’ हैं और इस पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं अपनी प्रतिद्वंद्वी पर व्यक्तिगत हमले कर सकते हैं।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में अपने गोल्फ क्लब में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मेरे मन में उनके लिए कोई खास सम्मान नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता के लिए भी मेरे मन में कोई खास सम्मान नहीं है। मेरा मानना है कि वह बहुत खराब राष्ट्रपति साबित होंगी। व्यक्तिगत हमले अच्छे होते हैं या बुरे इस बारे में मेरा कहना है कि वह भी मेरे ऊपर व्यक्तिगत हमले करती हैं।’’
मैं उनसे बेहद नाराज हूं
दरअसल ट्रंप की पार्टी के सदस्यों ने उनसे हैरिस पर व्यक्तिगत हमले नहीं करने का अनुरोध किया है और ट्रंप उन्हीं से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। ट्रंप ने कहा, ‘‘ जहां तक हैरिस पर व्यक्तिगत हमलों की बात है तो उन्होंने देश के साथ जो किया है मैं उससे बहुत नाराज हूं। मैं उनसे इस बात पर नाराज हूं कि उन्होंने मेरे और अन्य के खिलाफ न्याय प्रणाली को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। मैं बेहद नाराज हूं और मुझे लगता है कि मैं व्यक्तिगत हमले कर सकता हूं।’’
वैंस अजीब नहीं हैं, वह येल में एक बेहतरीन छात्र थे
ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने (हैरिस ने) मुझे अजीब कहा। उन्होंने जे डी (वैंस, ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) और मुझे अजीब कहा। वह (वैंस) अजीब नहीं हैं। वह येल में एक बेहतरीन छात्र थे, वह ओहायो स्टेट गए उन्होंने कक्षा में सर्वाधिक अंकों से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। दूसरी तरफ ऐसा व्यक्ति है जो असफल उम्मीदवार है, जिसका करियर बहुत खराब रहा है।’’

