Rohit Sharma आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने जयपुर में अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Rohit Sharma 38th Birthday Celebration : मुंबई इंडियंस टीम अपने अगले मैच के लिए जयपुर पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा. इस दौरान रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने जयपुर में अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया. उनके जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस टीम ठहरी हुई है. रोहित शर्मा अपना जन्मदिन का केक काट रहे हैं, उनके साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह खड़ी हैं. रितिका रोहित को केक खिला रही हैं और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं.
क्यों है शर्मा का जन्मदिन खास
अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाने वाले हिटमैन ने अपने जन्मदिन से पहले एक इंटरव्यू में कहा कि इस बार का जन्मदिन उनके लिए खासतौर पर बेहद अहम और खुशी देने वाला है क्योंकि 2024 में जब 30 अप्रैल आई तो उनके पास कुछ नहीं था पर 2025 की 30 अप्रैल आई तो उनके पास 2-2 आईसीसी ट्रॉफी हैं जो उनके बर्थडे को बेहद खास बनाती है. रोहित ने आगे बताया कि वो क्योंकि आईपीएल की वजह से ट्रैवल कर रहे है तो परिवार के और टीम के लोग के साथ ही बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे. जयपुर में जब केक कटा तो रोहित के साथ उनकी रितिका मौजूद थी. रोहित-रितिका की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी. दोनों लम्बे समय से रिलेशन में थे, उनकी पहली मुलाकात 2008 में हुई थी. 30 दिसंबर 2018 को रितिका ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम समायरा है. 15 नवंबर 2024 को रोहित दूसरी बार पिता बने, रितिका ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अहान रखा. रितिका IPL 2025 मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने कई मैचों में अपने बच्चों के साथ स्टेडियम में नजर आई हैं. अभी वह जयपुर में हैं, जहां हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को राजस्थान रॉयल्स के साथ 1 मई को मैच खेलना है.
आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक
आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हिटमैन के लिए 18वें सीजन के शुरूआती मैचों में उनका बल्ला चल नहीं रहा था लेकिन अब वह फॉर्म में लौट आए हैं. रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 76 रन नाबाद बनाने के बाद अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी. इसका असर मुंबई इंडियंस पर भी पड़ा है, पहले अंक तालिका में पिछड़ रही टीम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. उन्होंने इस सीजन खेले 9 मैचों में 240 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होने 266 मैचों में 6868 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 45 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है, वह कुल 6 बार चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2009 में जब डेक्कन चार्जर्स ने IPL ख़िताब जीता था तब रोहित उस विजयी टीम में शामिल थे. आईपीएल में रोहित का फॉर्म में आना उनके इंग्लैंड दौरे के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
वर्ल्ड कप में करेंगे कप्तानी
आईपीएल 2024 के बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में एक्शन में नजर आएंगे. इस बड़े टूर्नामेंट में रोहित के कन्धों पर कप्तानी की जिम्मेदारी होगी. 2023 में हुए ODI वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे, जब टीम ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल की टिकट पक्की की थी. हालांकि, भारत को ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मैच में हरा दिया था, जिससे पिछले 10 सालों से चला आ रहा ICC ट्रॉफी जीतने का इंतजार और बढ़ गया. ऐसे में अब रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने चाहेगी.
ऐसा रहा है करियर
रोहित के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 59 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 4138 रन बनाए हैं. टेस्ट में रोहित के नाम 12 शतक और 1 दोहरा शतक भी है. साथ ही 17 अर्धशतक भी उन्होंने लगाए हैं. वनडे में रोहित ने 262 मैच खेले हैं और 10709 रन बनाए हैं. इसमें 264 रन के सर्वाधिक स्कोर के साथ उन्होंने 31 शतक, 3 दोहरे शतक और 55 अर्धशतक भी लगाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित ने 3974 रन, 151 मैच खेलते हुए बनाए हैं. इस फॉर्मेट में वह 5 शतक जड़ चुके हैं. वहीं, आईपीएल में उन्होंने 252 मैच खेले हैं और 6522 रन बनाए हैं, जिसमें 2 सेंचुरी भी हैं.

