इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पिछले दिनों योआव गैलेंट को रक्षा मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था. उनकी जगह इजरायल कैट्ज को यह जिम्मेदारी दी गई है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
Israel New Defence Minister: इजरायल के नवनियुक्त रक्षा मंत्री, इजरायल कैट्ज़ ने सोमवार (11 नवंबर 2024) को जनरल स्टाफ फोरम के साथ-साथ अन्य सैन्य और रक्षा अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की. इस दौरान उन्होंने ईरान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने ये भी कहा कि लेबनान में अभी युद्ध समाप्त नहीं होगा.
लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे
कैट्ज ने कहा, “ईरान आज अपनी परमाणु सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के मामले में पहले से कहीं ज़्यादा जोखिम में है. लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं होगा. जब तक हम युद्ध के लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे और लोगों को फिलहाल कोई राहत नइहीं मिलेगी.” काट्स के तल्ख तेवर की चर्चा खूब हो रही है.

