डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी यानी आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi
Donald Trump Inauguration : डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी यानी आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. शपथ ग्रहण समारोह से पहले कई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक अवसर पर अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप अपने प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत करेंगे और अपने प्रमुख नीतिगत एजेंडे को लागू करने की कोशिश करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने पूरे परिवार के साथ तस्वीर शेयर की है. बता दें कि करीब 40 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह इनडोर होने जा रहा है. समारोह कैपिटल हिल्स के कैपिटल रोटुंडा में यह समारोह होने जा रहा है.
इस कड़ी में ट्रंप ने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री जाकर अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. यह समारोह उन बहादुर सैनिकों के सम्मान में आयोजित किया गया था जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.यह परंपरा हर नए राष्ट्रपति के लिए महत्वपूर्ण होती है और देश के प्रति उनके सम्मान को दिखाती है. इस मौके पर ट्रंप ने देश की सेवा करने वाले हर सैनिक के बलिदान को याद किया और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने रूस नेता के साथ शपथ ग्राहण के बाद टॉक अरेंज करने का आदेश दिया है. माना जा रहा है कि ट्रंपरूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन युद्धविराम पर बात कर सकते हैं.
आखिरी बार 1985 में पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के दूसरे शपथ ग्रहण पर तेज ठंड के कारण उद्घाटन समारोह को घर के अंदर स्थानांतरित किया गया था। तब दोपहर को तापमान -23 से -29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ट्रंप के शपथ ग्रहण के समय सोमवार को वाशिंगटन का तापमान -7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
डोनाल्ड ट्रंप कड़ाके की ठंड के बीच लेंगे शपथ
ऐसे में संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का समारोह भीषण ठंड के कारण कैपिटल के बाहर नहीं अंदर रोटुंडा में होगा। इस संबंध में ट्रंप ने कहा, “ठंड की वजह से मैंने प्रार्थनाओं और अन्य भाषणों के अलावा उद्घाटन भाषण को यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा में देने का आदेश दिया है।”
शपथ ग्रहण समारोह में इन विदेशी राजनेताओं के शामिल होने की संभावना
इस दौरान अनेक विदेशी राजनेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इनमें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नईब बुकेले, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मातेज मोराविक शामिल हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आमंत्रित अतिथियों में टेस्ला के एलन मस्क, अमेजॉन के जेफ बेजोस, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के टिम कुक और ओपन एआई के सैम अल्टमैन शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण से पहले कल रात वाशिंगटन डीसी में विजय रैली में 78 वर्षीय ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले दिन हस्ताक्षर किए जाने वाले कार्यकारी आदेशों का भी उल्लेख किया।
70 मिलियन डॉलर का देंगे चंदा
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं रखी गई है चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कई राष्ट्राध्यक्षों को ट्रंप का पर्सनल इंविटेशन मिला है इस मौके पर परेड में शामिल होने के लिए एक भारतीय अमेरिकी ‘ढोल बैंड’ को न्योता मिला शपथ ग्रहण समारोह कमेटी को 170 मिलियन डॉलर से अधिक का चंदा मिला है शपथ ग्रहण के लिए कई उद्योगपतियों को नहीं मिल पाया है VIP पास
100 से अधिक फाइलों पर करेंगे साइन
डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद युद्धस्तर पर अपने काम में जुट जाएंगे. ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल के पहले ही दिन रिकॉर्ड संख्या में आदेश जारी करने की तैयारी कर ली है. बताया जा रहा है कि ट्रंप अपने कार्यकाल के पहले दिन 100 से भी ज्यादा फाइलों पर साइन कर सकते हैं.

