यूिनफार्म, जूता और स्कूल बैग के लिए लगाई जा रही प्रदर्शिनी
By -DB News Update
Edited by -supriya
जबलपुर.
शहर में स्कूल माफिया पर लगाम लगाने की दिशा में कलेक्टर जबलपुर द्वारा एक बार फिर चाबुक चलाया गया है. निजी स्कूल संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी पर लगाम लगाने की दिशा में स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ एक नया आदेश निकाला है. कलेक्टर द्वारा निकाले गए आदेश में निजी स्कूल प्रबंधन की मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है यानि स्कूल यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूते आदि के मार्फत जो खाईबाजी की जा रही थी, उसी रीढ़ की हड्डी पर सीधे हमला किया गया है। इसके लिए अभिभावकों को गारमेंट क्लस्टर में बुलाकर वाजिब दाम पर खरीदी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
अभिभावक को प्रदर्शिनी में आने का दिया न्योता
– जबलपुर में स्कूल यूनिफ़ॉर्म मेला (यूनिफ़ॉर्म, जूते, स्कूल बैग आदि) दिनांक 27 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक गारमेन्ट्स क्लस्टर में लगाया जायेगा.
– पारदर्शिता के उद्देश्य से, स्कूल यूनिफ़ॉर्म व्यवसाय में संलग्न व्यापारियों और SHGs के लिये सभी स्कूलों की यूनिफ़ॉर्म, जूते, स्कूल बैग आदि के सैम्पल का प्रदर्शन दिनांक 15-16 जुलाई को गारमेन्ट्स क्लस्टर स्थित हाल में किया जायेगा. यूनिफ़ॉर्म की संभावित आवश्यकता भी प्रदर्शित की जायेगी.
स्कूल प्रबंधन को दिए गए निर्देश
– सभी स्कूल प्रबंधन से अपेक्षित कि वह स्कूल यूनिफ़ॉर्म का सैम्पल तत्काल ज़िला शिक्षा अधिकारी जबलपुर को उपलब्ध करायें. सैम्पल के साथ कक्षावार यूनिफ़ॉर्म की अनुमानित आवश्यकता की जानकारी भी अपेक्षित है.
– स्कूल प्रबंधन से अनुरोध है कि यदि किसी छात्र-छात्रा के पास यूनिफ़ॉर्म नहीं है तो मेला लगने की अवधि तक उसे स्कूल में यूनिफ़ॉर्म में आने के लिये बाध्य नहीं किया जाये, क्योंकि प्रबंधन द्वारा बाध्य किये जाने की स्थिति में पालकगण मनमाने दामों पर यूनिफ़ॉर्म ख़रीदने के लिये विवश होगें. अतः इस बिन्दु पर व्यापक जनहित में सहयोग की अपेक्षा है.

