तख्तापलट के बाद भारत में पनाह ली हुई हैं शेख हसीना, केस चलाना चाहती है बांग्लादेश सरकार
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Contents
Bangladesh News : बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है. बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा, ‘हमने हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार को राजनयिक चिट्ठी भेजी है. हम पूर्व PM के खिलाफ केस चलाना चाहते हैं. दरअसल, 5 अगस्त को तख्तापलट के बाद हसीना ने भारत में पनाह ली थी. वे तब से यही पर हैं.
हसीना के खिलाफ 225 केस
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बनी यूनुस सरकार ने हसीना पर हत्या, अपहरण से लेकर देशद्रोह के 225 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं. वहीं, बांग्लादेशी सरकार ने चेतावनी दी है कि भारत में रहते हुए हसीना की तरफ से दिए जा रहे बयान दोनों देशों के संबंध बिगाड़ रहे हैं.

