By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सेंसेक्स में 179 अंकों की तेजी, निफ्टी 23,500 के पार खुला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > सेंसेक्स में 179 अंकों की तेजी, निफ्टी 23,500 के पार खुला
Business

सेंसेक्स में 179 अंकों की तेजी, निफ्टी 23,500 के पार खुला

DB News
Last updated: 10/04/2026 12:53 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बढ़त के साथ खुला स्थानीय शेयर बाजार, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 179.47 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 77,172.24 के स्तर पर खुला।

Source : MEDIA

Contents
बढ़त के साथ खुला स्थानीय शेयर बाजार, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 179.47 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 77,172.24 के स्तर पर खुला।भारतीय रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुलाइंट्रा डे ट्रेड में डॉलर के मुकाबले 83.52 के स्तर तक गिरा रुपयायूरो और पाउंड में कमजोरी के चलते डॉलर में आई मजबूती

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Rupee against Dollar: मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते स्थानीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (18 जून 2024, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। सुबह के सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 179.47 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 77,172.24 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.60 अंक यानि कि 0.26 प्रतिशत बढ़कर 23,526.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2189 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 564 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 186 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान अडानी एंटरप्राइजेज, एमएंडएम, विप्रो, अडानी पोर्ट्स और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर रहे। जबकि, डॉ रेड्डीज लैब्स, मारुति सुजुकी, टीसीएस, डिविस लैब्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयर लाल निशान पर रहे।

भारतीय रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला

आज मंगलवार को भारतीय रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते सत्र में रुपया 83.54 प्रति डॉलर पर स्थिर खुला था और शाम को 83.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। प्री-ओपनिंग सत्र की बात करें तो बेंचमार्क सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए थे। इस दौरान सेंसेक्स 175.40 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 77,168.17 पर और निफ्टी 49.80 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 23,515.40 पर पहुंच गया था। आपको बता दें कि, बीते सत्र (14 जून 2024, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 77.89 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत बढ़कर 76,888.79 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.60 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत बढ़कर 23,423.50 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार नए रिकॉर्ड के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 181.87 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत बढ़कर 76,992.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 66.70 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत बढ़कर 23,465.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

बीते दिन यानी बुधवार को अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले रुपया (Indian Rupees) 83.54 पर बंद हुआ था.

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.29 पर रहा.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.39 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,033 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

इंट्रा डे ट्रेड में डॉलर के मुकाबले 83.52 के स्तर तक गिरा रुपया

स्विस नेशनल बैंक (SNB) द्वारा ब्याज दरों में अप्रत्याशित कटौती का असर रुपये की कीमत पर भी पड़ा. एसएनबी ने ब्याज दरें 25 बेसिस प्वॉइंट घटाकर 1.5 फीसदी कर दी हैं. इसके बाद उम्मीद बढ़ गई है कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) भी जून, 2024 में ब्याज दरों को घटा सकता है. शुक्रवार को एशिया की अन्य मुद्राओं में भी गिरावट दर्ज की गई. इसके चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे लुढ़क गया. इंट्रा डे ट्रेड में यह गिरकर डॉलर के मुकाबले 83.52 के स्तर पर भी चला गया था.

यूरो और पाउंड में कमजोरी के चलते डॉलर में आई मजबूती

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी के मुताबिक, यूरो और पाउंड में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई है. बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न करने के चलते पाउंड में गिरावट आई है. अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से भी डॉलर को मजबूत होने में मदद मिली.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love3
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी
Next Article पेपर लीक का एपिसेंटर बने भाजपा शासित राज्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?