By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पेपर लीक का एपिसेंटर बने भाजपा शासित राज्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > पेपर लीक का एपिसेंटर बने भाजपा शासित राज्य
National

पेपर लीक का एपिसेंटर बने भाजपा शासित राज्य

DB News
Last updated: 10/04/2026 12:44 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी ने एक पोस्ट डालकर मचाया हड़कंप, केंद्र सरकार पर विपक्ष जमकर हमलावर है। इस बीच रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Source : DB News Update

Contents
सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी ने एक पोस्ट डालकर मचाया हड़कंप, केंद्र सरकार पर विपक्ष जमकर हमलावर है। इस बीच रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।राहुल गांधी ने किया एक्स पर ट्वीटसरकार पर दबाव डाल रही हैपीएम की चुप्पी साधे हुए हैंसुप्रीम कोर्ट ने भी की है सख्त टिप्पणीसत्ताधारी डीएमके पार्टी पहले से ही नीट परीक्षा का कड़ा विरोध कर रही

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

 NEET News: नई दिल्ली। देश में बीत कुछ दिनों से नीट-यूजी 2024 परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मच रहा है। इसे लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष जमकर हमलावर है। इस बीच रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि जिस भी राज्य में भाजपा सरकार है। वो राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर बन गया है।

राहुल गांधी ने किया एक्स पर ट्वीट

इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “NEET परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हुए हैं।” राहुल ने आगे लिखा, “बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों से साफ है कि परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ है और ये भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर बन चुके हैं।” कांग्रेस नेता ने लिखा, “हमारे न्यायपत्र में पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कानून बना कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की हमने गारंटी दी थी। विपक्ष की ज़िम्मेदारी निभाते हुए हम देश भर के युवाओं की आवाज़ सड़क से संसद तक मज़बूती से उठा कर और सरकार पर दबाव डाल कर ऐसी कठोर नीतियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सरकार पर दबाव डाल रही है

उन्होंने कहा कि हम सरकार पर दबाव डालकर कठोर नीतियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस ने नीट को लेकर स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच की मांग की है। कांग्रेस ने उदाहरण देते हुए कहा कि इस वर्ष नीट में 600 अंक पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या 80,468 है। जबकि, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में केवल 55,000 सीटें हैं, ऐसे में ये छात्र सरकारी कॉलेजों में कैसे दाखिला पा सकते हैं।

पीएम की चुप्पी साधे हुए हैं

नीट में 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हुए हैं। हमने अपने न्यायपत्र में पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कानून बनाकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की गारंटी दी थी। अब विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए देशभर के युवाओं की आवाज सड़क से संसद तक मजबूती से उठाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने भी की है सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा के आयोजन में किसी की तरफ से ‘0.001 प्रतिशत लापरवाही’ भी हुई हो, तब भी उससे पूरी तरह से निपटा जाना चाहिए, जिसके बाद राहुल गांधी की यह टिप्पणी आई है. न्यायालय ने कहा कि छात्रों को इन परीक्षाओं की तैयारी करते समय कठोर परिश्रम करना पड़ता है. शीर्ष अदालत ने कहा कि नीट-यूजी, 2024 से संबंधित मुकदमे को विरोधात्मक नहीं माना जाना चाहिए.

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाश पीठ ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से पेश हुए अधिवक्ताओं से कहा, ‘‘अगर किसी की ओर से 0.001 प्रतिशत भी लापरवाही हुई है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए.” पीठ गत पांच मई को हुई परीक्षा में छात्रों को कृपांक दिए जाने समेत अन्य शिकायतों से संबंधित दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी.

सत्ताधारी डीएमके पार्टी पहले से ही नीट परीक्षा का कड़ा विरोध कर रही

तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके पार्टी पहले से ही नीट परीक्षा का कड़ा विरोध कर रही है और इसे भेदभावपूर्ण बता रही है। डीएमके का तर्क है कि ग्रामीण छात्र, जिन्हें महंगे कोचिंग केंद्रों में पढ़ने का लाभ नहीं मिलता, परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। पार्टी ने मांग की है कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नीट परीक्षा से बाहर रखा जाए।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सेंसेक्स में 179 अंकों की तेजी, निफ्टी 23,500 के पार खुला
Next Article निवेशकों के लिए प्रगति का द्वार खोलेगा ताइवान के साथ किया गया समझौता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?