By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ धरने पर बैठे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ धरने पर बैठे
National

सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ धरने पर बैठे

DB News
Last updated: 18/07/2026 12:31 PM
DB News
Share
6 Min Read
सोनम वांगचुक की तबियत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
SHARE

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला था कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा और विवेक तन्खा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की थी मुलाकात, वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.

Source : MEDIA

Contents
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला था कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा और विवेक तन्खा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की थी मुलाकात, वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपकेकांग्रेस ने भी धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगाडिंपल और केजरीवाल ने भी सोनम वांगचुक से मुलाकात की थीराज ठाकर ने भी किया वांगचुक का समर्थनवांगचुक का लगातार गिर रहा था स्वास्थ्यडॉक्टरों ने सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर दी थी चेतावनीसफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sonam Wangchuk Hunger Strike: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर 21वें दिन विराम लग गया है. उन्हें जंतर-मंतर से तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मेडिकल सलाह और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया है. यहां बतादें कि वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इससे पहले शुक्रवार 17 जुलाई को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, विवेक तन्खा सहित कई कांग्रेस नेता वांगचुक से मिलने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे. केसी वेणुगोपाल ने वांगचुक को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.

वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सीजेपी प्रमुख रो पड़े हैं और उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर अब खुद भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. मंच पर बैठे हुए दीपके अचानक भावुक हो गए और रो पड़े. सीजेपी चीफ का मंच का यह भावुक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके ने कहा, ‘मैं आज से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे पीछे न हटें. यह आंदोलन और बड़ा होगा. उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है. मैं सभी से जंतर-मंतर आने की अपील करता हूं. हमारा आंदोलन यहां से जारी रहेगा और हम 20 जुलाई को होने वाले अपने मार्च के साथ आगे बढ़ेंगे. अभिजीत दीपके जब मंच पर रो रहे थे तब उन्होंने अपनी आंखें पोछी और उनके दोस्त ने उन्हें गले लगाया और हिम्मत देने की कोशिश की.

कांग्रेस ने भी धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

पवन खेड़ा के जंतर-मंतर पहुंचने से पहले कांग्रेस ने कहा था कि वे भी चाहते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि केंद्र सरकार में जवाबदेही की कमी है और इसी वजह से परीक्षा का पूरा सिस्टम बैठ गया है. केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की थी.

डिंपल और केजरीवाल ने भी सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी

वांगचुक से मिलने आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और शिवसेना के नेता जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल खुद जंतर-मंतर पहुंचे थे. उन्होंने वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की मांग कर दी थी. उनके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव और रुचि वीरा भी जंतर-मंतर पहुंची थीं. शिवसेना की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने भी सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी.

राज ठाकर ने भी किया वांगचुक का समर्थन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी वांगचुक की मांगों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार ने देश में विरोध प्रदर्शन के अधिकार को ही खत्म करने का फैसला कर लिया है. ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पारदर्शिता केवल नीट परीक्षा में ही नहीं, बल्कि सभी परीक्षाओं में जरूरी है और प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की.

वांगचुक का लगातार गिर रहा था स्वास्थ्य

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था. वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वांगचुक के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए.

डॉक्टरों ने सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर दी थी चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट से पता चला था कि डॉक्टरों ने वांगचुक द्वारा लंबे समय तक खाना नहीं खाने की वजह से स्थिति को बेहद नाजुक बताया था. अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो इसका असर उनके शरीर के कई अंगों पर भी पड़ सकता है. डॉक्टरों ने ऑर्गन फेलियर की चेतावनी भी दी थी. हालांकि, वांगचुक ने सरकार को चेताया था कि सरकार की तरफ से जब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिलता, तब तक वे अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे. उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी की संसद मार्च को सफल बनाने की भी अपील की थी.

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक

मीडिया कर्मियों से अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वांगचुक अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं. नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने PTI-भाषा से कहा कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों के अनुरूप सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें जरूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Abhijit DipkeCJPDELHIINDIAJantar MantarPawan KheraSafdarjung HospitalSonam WangchukSonam Wangchuk Hunger Strike
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?
Next Article सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?