10 ग्राम की कीमत ₹85,998; चांदी भी ₹ 11,936 महंगी हुई
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Contents
Gold Silver Rate 15 February 2025: इस साल 10 ग्राम सोना ₹9,836 महंगा हो चुका है. बीते दिन इसकी कीमत 85,998 रही. इस साल यानी 1 जनवरी को सोने की कीमत 76,162 रुपए थी. वहीं, चांदी की कीमत भी साल की शुरुआत में 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए हो गई है.
2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा. वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई. 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था. वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.

