By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर बिखरे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर बिखरे
Business

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर बिखरे

DB News
Last updated: 21/03/2026 1:01 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

शनिवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद आज सोमवार को पहली बार बाजार खुला है. बाजार खुलते ही गिरावट…

Source : MEDIA

Contents
शनिवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद आज सोमवार को पहली बार बाजार खुला है. बाजार खुलते ही गिरावट…सबसे ज्यादा लुढ़का अडानी का ये शेयरअडानी के सारे शेयर हुए लालअचानक क्‍यों आई ये बड़ी गिरावट? समन भेजने की कोशिश कर रहा-रिपोर्टअडानी समूह ने किया आरोपों से इनकारकंपनियों में आई बड़ी गिरावट

By : DB News Update | Edited By- Prince

Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग रिसर्च की वीकेंड पर आई नई रिपोर्ट के बाद आज सोमवार को बाजार खुलते ही अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शुरुआती सेशन में अडानी समूह के शेयर 17 फीसदी तक के नुकसान पर कारोबार कर रहे हैं. गौरतलब है कि नवंबर 2024 में अडानी ग्रीन एनर्जी ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा था कि उसके डायरेक्‍टर्स पर आपराधिक अभियोग में तीन आरोप लगाए गए हैं, जिनमें पहला- कथित इक्विटी फ्रॉड साजिश, दूसरा- कथित वायर धोखाधड़ी साजिश और तीसरा- कथित इक्विटी धोखाधड़ी शामिल है. 

सबसे ज्यादा लुढ़का अडानी का ये शेयर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही अडानी समूह के सारे शेयर लुढ़क गए. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने तो बीएसई पर करीब 17 फीसदी के नुकसान के साथ शुरुआत की. हालांकि कारोबार बढ़ते ही उसने शानदार रिकवरी दिखाई, लेकिन उसके बाद भी शेयर लाल निशान में ही है. 9 बजकर 30 मिनट पर यह शेयर बीएसई पर 2.59 फीसदी के नुकसान के साथ 1,075.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

अडानी के सारे शेयर हुए लाल

सुबह 9:30 पर अडानी टोटल गैस सबसे ज्यादा साढ़े फीसदी के नुकसान में था. अडानी पावर और अडानी विल्मर के शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा लुढ़के हुए थ. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में था. इसी तरह अडानी ग्रीन एनर्जी लगभग ढाई फीसदी गिरा हुआ था.

अचानक क्‍यों आई ये बड़ी गिरावट? 

अडानी और समूह के कार्यकारी सागर अडानी को कथित धोखाधड़ी और 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत योजना के संबंध में व्यक्तिगत रूप से ईमेल द्वारा समन भेजने के लिए अमेरिकी अदालत से अनुमति मांगी गई है. जिस कारण निवेशकों का भरोसा डगमगाया है. ऐसे में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में शुक्रवार के कारोबार में 14 प्रतिशत तक की गिरावट आई. 
रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत ने पहले समन तामील करने के दो अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया था. अमेरिकी आयोग पिछले साल से अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को समन तामील कराने की कोशिश कर रहा है. यह मामला किसी भारतीय समूह से जुड़ा अमेरिका का सबसे चर्चित कानूनीमामला बताया जा रहा है. इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर14.54 प्रतिशत गिरकर 772 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए.

समन भेजने की कोशिश कर रहा-रिपोर्ट

बात ये है कि अमेरिकी सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍सचेंज कमीशन ने यूएस कोर्ट से इस बात की इजाजत मांगी है कि वह अरबपति गौतम अडानी और ग्रुप एग्‍जीक्‍यूटिव सागर अडानी को फ्रॉड और 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्‍वतखोरी केस में व्‍यक्तिगत रूप से समन भेज सके. न्‍यूज एजेंसी रॉयटर ने एक दिन पहले ही बताया था कि यूएस सिक्‍योरिटी एक्‍सेंज अडानी समूह के फाउंडर गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर को समन भेजने की कोशिश कर रहा है.

अडानी समूह ने किया आरोपों से इनकार

अडानी समूह ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और इसे निराधार बताया. भारतीय उद्योग समूह ने कहा है कि वह इन आरोपों के खिलाफ सभी संभावित कानूनी रास्‍ता अपनाएगा. यूएस एक्‍सचेंज ने बताया कि इससे पहले भारत सरकार ने उसकी समन जारी करने की दो अपीलों को ठुकरा दिया है. अब वह सरकार को बाईपास करके सीधे अडानी समूह को समन जारी करने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी शेयर बाजार नियामक ने न्‍यूयॉर्क कोर्ट में कहा है कि मौजूदा रूट से अडानी समूह को समन जारी करना संभव नहीं है, लिहाजा सीधे समन भेजने की अनुमति दी जाए.

कंपनियों में आई बड़ी गिरावट

अडानी समूह की सबसे बड़ी कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट दिखी और भाव 1,901 रुपये पर आ गए. यह 19 मई, 2023 के बाद स्‍टॉक का सबसे निचला प्राइस है.

अडानी ग्रीन एनर्जी का स्‍टॉक भी 8 फीसदी गिरकर 826.6 पर पहुंच गया. अडानी पोर्ट के स्‍टॉक में 4 फीसदी गिरावट आई और 1,353 रुपये का भाव पहुंच गया.

सबसे बड़ी गिरावट अडानी ग्रीन स्‍टॉक में दिखी जो आज 11 फीसदी नीचे आ गया.

अडानी एनर्जी सॉल्‍यूशंस के शेयर 10 फीसदी गिरकर 832 पर आ गए. अडानी टोटल और अडानी पॉवर के शेयरों में भी 6 फीसदी की गिरावट दिख रही है.

इसके अलावा एसीसी सीमेंट में 2.5 फीसदी, अंबुजा में 5.5 फीसदी और सांघी इंडस्‍ट्रीज के स्‍टॉक में 5 फीसदी की गिरावट आई है.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article मेष, तुला, सिंह के लिए खुशियों वाला और मिथुन और मीन के लिए समस्या वाला है दिन
Next Article किसान योजना की अगली किस्त के पैसे मिलना मुश्किल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?