करगिल युद्ध को लेकर पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि 1999 में उसकी भूमिका थी.
By : DB News Update| Edited By: Princ Awasthi
Pakistan Defence Day: पाकिस्तान की सेना ने आधिकारिक रूप से पहली बार कबूल किया है कि 1999 के करगिल युद्ध में उसकी भागीदारी थी. जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. शुक्रवार (6 सितंबर) को रक्षा दिवस के मौके पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने करगिल में पाक सेना के जवानों की मौत की बात स्वीकार की. इससे पहले कभी भी यह बात स्वीकार नहीं की गई थी. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान के किसी भी सेना प्रमुख चाहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शाहिद अजीज और पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान के शामिल होने की बात मानी थी. इसके अलावा 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान पाक सेना प्रमुख जनरल रहे परवेज मुशर्रफ ने खुद कई बार इस बात को स्वीकार किया है.
जानिए पाक सेना प्रमुख ने क्या बोला?
जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी समुदाय बहादुरों का समुदाय है. जो स्वतंत्रता के महत्व और इसके लिए भुगतान करने के तरीके को समझता है. चाहे वह 1948, 1965, 1971 हो या 1999 का करगिल युद्ध, हजारों सैनिकों ने देश और इस्लाम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. इसे पाकिस्तानी सेना का पिछले 25 साल में पहला कबूलनामा माना जा रहा है. हालांकि, इससे पहले पाकिस्तानी सेना के किसी भी जनरल ने पद पर रहते हुए कारगिल युद्ध को लेकर ऐसा स्पष्ट बयान नहीं दिया था.
PAK सेना का इस्तेमाल करने पर करता रहा इनकार
इससे पहले पाकिस्तान शुरू से दावा करता आया है कि करगिल युद्ध में कश्मीरी उग्रवादी शामिल थे, जिन्हें वह मुजाहिदीन बताता है. इस कारण वह करगिल युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के शवों को लेने से भी इनकार कर दिया था. जिसके बाद भारत ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ पाकिस्तानी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया था.
Source : X@PTVNewsOfficial

