फूड जोन, स्पोर्ट्स जोन, ई-लायब्रेरी सहित सर्वसुविधायुक्त परिसर का होगा निर्माण
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
City Development GeetaBhawan: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अंतर्गत रांझी क्षेत्र अत्याधुनिक गीता भवन का निर्माण होने जा रहा है. जिसकी लागत 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है. गीता भवन में फूड जोन, स्पोर्ट्स जोन और ई-लाइब्रेरी की सुविधा होगी. इस भवन का मेंटेनेंस गीता भवन की आय से ही होगा. इसके निर्माण को लेकर मेयर इन काउंसिल की बैठक में निर्णय हो चुका है. महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने इसके निर्माण को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं और गीता भवन के निर्माण को लेकर नगर निगम जबलपुर के अधिकारियों की बैठक भी की है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब जबलपुर का और तेजी के साथ विकास होगा.
मेयर इन काउंसिल में ये हुए निर्णय
- -70 करोड़ रुपये की लागत से गीता भवन का निर्माण किया जाएगा.
- -गीता भवन में फूड जोन, स्पोर्ट्स जोन, ई-लायब्रेरी होगी.
- -भवन की आय से ही गीता भवन का मेंटेनेंस और संचालन व प्रबंधन होगा.
- -कछपुरा ब्रिज का नाम अब “सरदार वल्लभ भाई पटेल सेतु” होगा.
- – सफाई व्यवस्था पर बनी कमेटी के निर्णयों की पुनः समीक्षा होगी.
- – लीज और शहर हित के अन्य विषयों पर अहम निर्णय लिए गए.
- -महापौर का दावा शहर के विकास कार्य अब और तेज़ी से होंगे.
- – जबलपुर शीघ्र ही महानगर का स्वरूप लेगा!
https://www.facebook.com/share/p/17WThRXwNE/
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
डॉ. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त अरविंद शाह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

