वॉशिंगटन डीसी में के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिरा.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
US Plane Crash: वॉशिंगटन डीसी में के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिरा. इस विमान में लगभग 64 लोग सवार थे, जिसमें से 4 क्रू मेंबर थे. BNO की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद 4 लोगों भी रेस्क्यू भी कर लिया गया है. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 19 लोगों की डेड बॉडी नदी में निकाली जा चुकी है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या इससे ज्यादा बढ़ सकती है.
अमेरिकन एयरलाइंस का यह विमान विचिटा, कैनसस से उड़ान भरकर वॉशिंगटन डीसी की ओर आ रहा था. रनवे पर लैंडिंग के दौरान यह विमान सैन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गया. चश्मदीदों के अनुसार, विमान के दाईं ओर अचानक झुकने के बाद इसमें आग लग गई और वह तेज़ी से नदी में गिर गई

