जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अमेरिकी सरकार के टैरिफ वाले आदेश का सामना करना के लिए पूरी तरह से तैयार है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
US-canada Tariff War: अमेरिका की ओर से कनाडा से आने वाली सभी चीजों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश ट्रंप द्वारा दिया गया था, उनके ऐलान के बाद अब कनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी एक्शन में दिखाई पड़ रहे हैं. ट्रूडो ने भी ऐलान किया कि कनाडा 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर मंगलवार (4 फरवरी 2025) से 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा.
अमेरिकी टैरिफ का सामना करने के लिए तैयार कनाडा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनका देश अमेरिकी टैरिफ का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ट्रंप ने शनिवार (1 फरवरी 2025) को चीन से सभी आयात पर 10 फीसदी, जबकि मैक्सिको और कनाडा से आयात होने वाली चीजों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. हालांकि अमेरिकी सरकार के नये आदेश के मुताबिक कनाडा से तेल और बिजली सहित एनर्जी इंपोर्ट पर 25 फीसदी के बजाय अब केवल 10 फीसदी टैरिफ लगेगा.

