By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गुस्से से शेख हसीना लाल, युनूस सरकार को दे डाली चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bangladesh > गुस्से से शेख हसीना लाल, युनूस सरकार को दे डाली चेतावनी
BangladeshInternational

गुस्से से शेख हसीना लाल, युनूस सरकार को दे डाली चेतावनी

DB News
Last updated: 21/11/2025 9:49 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

Bangladesh की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने पिता के घर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी को लेकर युनूस सरकार को चेतावनी दी है.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
Bangladesh की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने पिता के घर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी को लेकर युनूस सरकार को चेतावनी दी है.हसीना संबोधन देने से पहले विरोधी खेमा सक्रियबुलडोजर में ताकत नहीं कि संविधान नष्ट कर सके

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के ढाका स्थित आवास में बुधवार को प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी. यह तोड़फोड़ उस समय हुई जब उनकी बेटी और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना लोगों को ‘ऑनलाइन’ संबोधित कर रही थीं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘क्या मैंने आपके लिए कुछ नहीं किया? क्या मैंने काम नहीं किया? तो फिर मेरे उस घर में क्यों तोड़फोड़ की गई जहां से मेरे पिता ने आजादी का नारा दिया था? मुझे इंसाफ चाहिए.’

हसीना संबोधन देने से पहले विरोधी खेमा सक्रिय

बांग्लादेश में जब यह सूचना मिली कि बुधवार रात 9 बजे शेख हसीना संबोधन देने वाली है तभी से हसीना विरोधी खेमा सक्रिय हो गया. हसीना के इस संबोधन के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘बुलडोजर जुलूस’ का आह्वान किया गया. इसके बाद राजधानी के धानमंडी इलाके में स्थित शेख मुजीबुर रहमान के घर के सामने हजारों लोग शाम से ही एकत्र हो गए. हसीना के संबोधन के ठीक पहले इस घर में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी गई.

बुलडोजर में ताकत नहीं कि संविधान नष्ट कर सके

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘उनके पास अभी भी इतनी ताकत नहीं है कि वे राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और उस स्वतंत्रता को बुलडोजर से नष्ट कर सकें, जिसे हमने लाखों शहीदों के जीवन की कीमत पर अर्जित किया है.’ उन्होंने कहा, ‘वे इमारत को ध्वस्त कर सकते हैं, लेकिन इतिहास को नहीं. उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि इतिहास अपना बदला लेता है.’

बता दें कि शेख मुजीबुर रहमान की मौत बांग्लादेश की आजादी के कुछ साल बाद ही हो गई थी. 1975 में उनकी हत्या कर दी गई थी. बाद में उनके ढाका स्थित आवास को एक स्मारक संग्रहालय में बदल दिया गया था.
हसीना का संबोधन आवामी लीग की अब भंग हो चुकी छात्र शाखा छात्र लीग द्वारा आयोजित किया गया था.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:Bangladesh UnrestDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Gold के दामों में रिकार्ड उछाल फिर भी मांग बढ़ी, सोना इंपोर्ट के आसार
Next Article विद्यार्थियों को करना होगा कठिन परिश्रम तभी मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?