पाकिस्तान ने रविवार (16 फरवरी, 2025) रात अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगे सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी वायु सेना ने रविवार (16 फरवरी, 2025) रात आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में साइमन के दोनों और टीटीपी के ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
पाकिस्तानी वायु सेना ने ये हमले कम से कम 3 अलग-अलग स्थानों पर किए हैं. इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तानी एयर फोर्स ने 6 लड़ाकू जेट इस्तेमाल किया हैं, जिसमें F-17 और JF-17 फाइटर भी शामिल हैं. पाकिस्तान ने अभी तक इस एयर स्ट्राइक पर कोई भी बयान नहीं दिया है.
पाकिस्तान ने स्ट्राइक से नकारा
एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान की तरफ से कोई अधिकृत बयान नहीं आए हैं. गुपचुप तरीके से एयर स्ट्राइट किए जाने के मामले में पाकिस्तान के जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं और कोई भी बयानबाजी करने से बच रहे हैं. जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी विमान अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगी सीमा तक आए थे और आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई भी की है. अब मामला जो भी हो ये तो पाकिस्तान के जिम्मेदार ही जानें.

