65 दिन में 74 मुकाबले होंगे, 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Contents
IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हो चुका है. ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा. दूसरा बड़ा मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे. फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा.
13 वेन्यू पर 10 टीमों के मुकाबले
- अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लापुर (मोहाली), दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद 10 टीमों के होम ग्राउंड हैं. इनके अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला यानी कुल 13 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे.
- टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच 13 वेन्यू पर 65 दिनों में 74 मैच होने हैं.
- गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होमग्राउंड है, यहां टीम के 2 मैच होंगे. टीम 26 मार्च को कोलकाता और 30 मार्च को चेन्नई से यहां भिड़ेगी.
- धर्मशाला पंजाब किंग्स (PBKS) का दूसरा होम ग्राउंड है. यहां टीम के 3 मैच होंगे.
- विशाखापट्टनम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दूसरा होमग्राउंड है. यहां टीम 2 मैच खेलेगी.

