डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में तीखी बहस देखने को मिली. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Trump-Zelensky Clash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में जो हुआ, उसे दुनिया ने देखा. नोंक-झोंक के बाद से शांति समझौता खटाई में पड़ गया है.
व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद यूरोपीय नेताओं ने ज़ेलेंस्की के प्रति समर्थन जताया है.
यूक्रेन के समर्थन में खड़े हुए ये देश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस को आक्रांता करार देते हुए कहा, ‘रूस आक्रांता है, और यूक्रेन पीड़ित राष्ट्र है.’ उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन अपनी गरिमा, स्वतंत्रता, अपने बच्चों और यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहा है.
ऐसे हुई झगड़े की शुरुआत
ट्रंप की ओर से झगड़े की शुरुआत वेंस की ओर से जेलेंस्की से यह कहे जाने के साथ हुई कि ‘राष्ट्रपति जी सम्मानपूर्वक. मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफ़िस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है.’

