By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रोहित शर्मा कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > रोहित शर्मा कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
Sport

रोहित शर्मा कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

DB News
Last updated: 24/04/2026 11:15 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन की पारी खेलकर कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 171 के स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया.

Source : MEDIA

Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन की पारी खेलकर कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 171 के स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया.कप्तान के तौर पर 5,000 रन पूरेधोनी, कोहली, अजहरुद्दीन और गांगुली की बराबरीरोहित शर्मा का करियरTeam India के चैंपियन बनते ही ‘हिटमैन’ ने खाई …36 गेंद में जड़ा अर्धशतक200 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाजटी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा ने बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. उन्होंने धोनी, गांगुली की बराबरी कर ली है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन की पारी खेलकर कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 171 के स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया. इसी के साथ ‘हिटमैन’ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए एमएस धोनी, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली की बराबरी भी कर ली है. साथ ही उन्होंने भारत के कप्तान के रूप में भी एक खास कीर्तिमान स्थापित किया है.

कप्तान के तौर पर 5,000 रन पूरे

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 57 रन की पारी खेलने के दौरान भारत के कप्तान के रूप में 5,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं. रोहित यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारत के 5वें कप्तान हैं. उन्होंने अब टीम इंडिया का कप्तान रहते 122 मैचों में 5,013 रन बना लिए हैं.

धोनी, कोहली, अजहरुद्दीन और गांगुली की बराबरी

उनसे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली भारत के कप्तान के रूप में 5,000 या उससे अधिक रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में रोहित से आगे सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में 195 मैच खेलकर 7,643 रन बनाए थे. अजहरुद्दीन तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 221 मैचों में 8,095 रन बनाए. हालांकि धोनी ने सबसे ज्यादा मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, लेकिन वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान नहीं हैं. उन्होंने 332 मुकाबलों में 11,207 रन बनाए. इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 213 मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए 12,883 रन बनाए थे.

  • -विराट कोहली: 12,883 रन (213 मैच)
  • -एमएस धोनी: 11,207 रन (332 मैच)
  • -मोहम्मद अजहरुद्दीन: 8,095 रन (221 मैच)
  • -सौरव गांगुली: 7,643 रन (195 मैच)
  • -रोहित शर्मा: 5,013 रन (122 मैच)

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 478 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 19,011 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं. रोहित ने 157 टी20 मैचों में 4,165 रन बनाए. दूसरी ओर एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 262 मैच खेलते हुए 10,709 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में रोहित के नाम 59 मैचों में 4,137 रन हैं.

Team India के चैंपियन बनते ही ‘हिटमैन’ ने खाई …

रोहित शर्मा ने भारत के लिए कप्तानी पारी खेली और 32वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन बनाए जिनमें 6 चौके और 2 छक्के थे. सूर्यकुमार यादव अर्धशतक से 3 रन से चूक गए. उन्होंने 36 गेंदों में 47 रन बनाए और इसमें 4 चौके और 2 छक्के थे. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. भारत ने आखिरी बार 2014 में फाइनल खेला था जहाँ श्रीलंका ने उसे 4 विकेट से हरा दिया. इससे पहले भारत ने वर्ष 2007 में पहले T20 मैच का फाइनल खेला था. महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत 5 रन से पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना था.

भारत के 10 साल बाद इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा के आंसू पोंछते हुए विराट कोहल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

36 गेंद में जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में केवल 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। यह रोहित का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरा और बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक है। हालांकि, वह अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ी नहीं बना पाए और 39 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हो गए। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आदिल रशीद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलतर तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 73 रन की पारी खेली।

200 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

इस पारी के साथ ही रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। वह 200 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित

39 गेंद में 57 रन की पारी के दम पर रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 200 रन पूरे कर लिए। अब सर्वाधिक रन बनाने की सूची में हिटमैन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 7 पारी में 41.33 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बना लिए हैं। वह टीम इंडिया की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज भी बन गए हैं।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के बाद रो पड़े रोहित शर्मा?
Next Article सरपंच का विकास कार्य और अपने गांव का बजट कैसे देंखें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?