By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ट्रम्प ने बाइडेन को हराया :4 साल पुरानी हार का बदला लिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > ट्रम्प ने बाइडेन को हराया :4 साल पुरानी हार का बदला लिया
International

ट्रम्प ने बाइडेन को हराया :4 साल पुरानी हार का बदला लिया

DB News
Last updated: 24/04/2026 9:37 PM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

US में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट, बहस के दौरान खांसते-अटकते दिखे राष्ट्रपति

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
US में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट, बहस के दौरान खांसते-अटकते दिखे राष्ट्रपतिडेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बोले- बाइडेन हमें चुनाव में जीत नहीं दिला सकते‘डिबेट के बाद बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी में घबराहट का माहौल’बाइडेन की डिबेट के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश में डेमोक्रेट्सबाइडेन की सफाई- मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, गला खराब थागलत तथ्यों के बावजूद बाइडेन से ज्यादा मजबूत उम्मीदवार दिखे ट्रम्प

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

US Presidential Debate: अमेरिका में आज (28 जून) को राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। 81 साल के हो चुके बाइडेन के लिए खुद को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का सही उम्मीदवार साबित करने के लिए यह सबसे बेहतरीन मौका था।

हालांकि, 75 मिनट की डिबेट के बाद अमेरिका के सबसे बड़े मीडिया हाउस में शुमार न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट और डिबेट होस्ट करने वाले CNN ने इसमें ट्रम्प को विजेता घोषित किया। विश्लेषकों ने कहा कि बहस के दौरान बाइडेन बार-बार अपनी बात रखने में अटक रहे थे, वे लगातार खांस रहे थे और ट्रम्प के आरोपों का जवाब नहीं दे पा रहे थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, बाइडेन की इस परफॉर्मेंस के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता राष्ट्रपति पद के लिए उनकी दावेदारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वे आशंका जता रहे हैं कि बाइडेन चुनाव से पहले अगले 4 महीने तक होने वाले कैंपेन को भी पूरा नहीं कर पाएंगे।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बोले- बाइडेन हमें चुनाव में जीत नहीं दिला सकते

डेमोक्रेटिक पार्टी के एक स्ट्रैटजिस्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा, ” पार्टी में बाइडेन को पद से हटाने के लिए आवाजें तेज होने वाली हैं। वे अब तक पार्टी के चहेते थे, लेकिन अब यह बदलने वाला है।” वहीं एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा, “पार्टी का लक्ष्य चुनाव जीतना है। लेकिन आज जो व्यक्ति ट्रम्प के साथ स्टेज पर मौजूद था, वह हमें यह जीत नहीं दिला सकता।”

बाइडेन की पूर्व कम्युनिकेशन डायरेक्टर केट बेडिंगफील्ड ने बहस के बाद कहा, “इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह डिबेट बाइडेन के लिए अच्छी नहीं रही। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यह साबित करना था कि बूढ़े होने के बावजूद उनके पास अमेरिका का नेतृत्व करने की ताकत है, लेकिन बाइडेन ऐसा करने में नाकाम रहे।”

डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेता एक साथ इस डिबेट को देख रहे थे। इनमें से एक ने कहा कि यह बहस बाइडेन के लिए बेहद बुरी रही। अब वे पार्टी नेताओं के साथ नए राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

बाइडेन और डेमोक्रेटिक पार्टी को भारी डोनेशन देने वालों में शामिल मार्क बुएल ने कहा कि बाइडेन को पूरी गंभीरता के साथ यह सोचने की जरूरत है कि क्या वे इस पद के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं? क्या पार्टी के पास अब भी किसी और को उम्मीदवार बनाने का समय बचा है?

‘डिबेट के बाद बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी में घबराहट का माहौल’

जॉन एफ कैनेडी के परिवार की सदस्य और कैलिफोर्निया की पूर्व फर्स्ट लेडी मारिया श्राइवर ने डिबेट के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं जानती हूं कि बाइडेन एक बेहतरीन शख्स हैं। उनका दिल बड़ा है। वे खुद को देश के लिए समर्पित कर चुके हैं, लेकिन आज की डिबेट ने दिल तोड़ दिया। यह एक अहम राजनीतिक पल था। डेमोक्रेटिक पार्टी में घबराहट का माहौल है।”

मिसूरी की पूर्व सांसद और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता क्लेयर मैक्कैस्किल ने ट्रम्प की आलोचना करते हुए कहा कि वे झूठे, मतलबी, बेवकूफ और खराब व्यक्ति हैं, लेकिन आज बाइडेन के पास सिर्फ एक काम था। उन्हें साबित करना था कि इस उम्र में भी वे अमेरिका का नेतृत्व कर सकते हैं।

बराक ओबामा की कैबिनेट में मंत्री रह चुके जूलियन कास्त्रो ने कहा कि इस डिबेट का वही नतीजा निकला, जिसकी उम्मीद की गई थी। बाइडेन से बहस को लेकर बेहद कम अपेक्षा की गई थी और वे उसे भी पूरा नहीं कर पाए। इसके अलावा 2020 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के एंड्र्यू यंग ने कहा कि अब समय आ गया है, जब पार्टी बाइडेन को हटाकर किसी और को नॉमिनेट करे।डिबेट के दौरान जब ट्रम्प राष्ट्रपति बाइडेन पर आरोप लगा रहे थे, तब बाइडेन खांसते नजर आए।

बाइडेन की डिबेट के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश में डेमोक्रेट्स

प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडेन के सुस्त रवैये और पोल्स में ट्रम्प को जीतता हुआ देखने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लग गए हैं। बाइडेन प्रशासन में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बाइडेन के बचाव में उतरीं। उन्होंने कहा कि हम जो हासिल करना चाहते थे, वो हमने किया। यह दर्शाता है कि हमारे राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले हैं।

बाइडेन की सफाई- मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, गला खराब था

डिबेट के बाद बाइडेन ने डेमोक्रेट्स की चिंताओं पर सफाई देते हुए कहा, “मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मेरा गला खराब था। फिर भी मुझे लगता है कि हमने अच्छा परफॉर्म किया। आखिरकार एक ऐसे शख्स से बहस करना मुश्किल है, जो झूठ बोलता है।”

जहां एक तरफ बहस में अपने प्रदर्शन के लिए बाइडेन की आलोचना हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ ट्रम्प की सराहना की जा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रम्प को इस डिबेट में ज्यादा चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा। वे आत्मविश्वास से भरे थे।

2020 में बाइडेन के खिलाफ हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रम्प ने कई बेतुकी बातें बोली थीं, ऐसे में जनता के लिए डिबेट में उन्हें झेलना मुश्किल हो गया था। हालांकि, इस बार ट्रम्प ने यह गलती नहीं दोहराई। वे बाइडेन को उनकी ही बातों में उलझाते दिखे।बाइडेन कई बार अपनी बात रखते हुए अटक भी गए। साथ ही उन्होंने कई गलतियां भी कीं। 

गलत तथ्यों के बावजूद बाइडेन से ज्यादा मजबूत उम्मीदवार दिखे ट्रम्प

ट्रम्प ने अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए झूठ भी बोला। हालांकि, बाइडेन इस पर उन्हें घेर नहीं पाए। अबॉर्शन के मुद्दे पर रिपब्लिकन पार्टी के रुख की पूरे देश में आलोचना होती है। यह बाइडेन के लिए डिबेट में खुद को मजबूत साबित करने का अहम मौका था। इसके बावजूद उन्होंने ट्रम्प को काउंटर करने के लिए कुछ खास नहीं कहा।

अलजजीरा के मुताबिक, कई मुद्दों पर सवालों के जवाब देने की जगह ट्रम्प सिर्फ बाइडेन पर तंज कसते नजर आए। उन्होंने लगातार बाइडेन की कमजोरी और डर को टारगेट किया। वहीं बाइडेन उन्हें प्रभावशाली जवाब देने में विफल दिखे।

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से 5 महीने बाद जमानत मिली, जेल से बाहर आए
Next Article उम्मीदों से भरा और उत्तम रहेगा आज मेष, कर्क और कुंभ वालों का दिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?